Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग में होगी भर्ती, वित्त विभाग ने दी रिक्त पदों की मंजूरी

Food Drug Department Recruitment: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर खाद्य और औषधि प्रशासन के अधीन परीक्षण प्रयोगशालाओं में 33 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वित्त विभाग ने इन पदों के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 16 और खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 17 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। खाद्य और औषधि सुरक्षा से जुड़े कार्यों में प्रभावी निगरानी और परीक्षण के लिए सक्षम कर्मचारियों की आवश्यकता को देखते हुए वित्त विभाग ने भर्ती के लिए स्वीकृति दी है। इन रिक्त पदों को भरने से प्रयोगशाला के काम-काज में तेजी आएगी। वहीं नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेंगी।

यह भी पढ़ें:- PWD-RES के उपभियंता, MLB के व्याख्याता समेत पुत्रीचौरा, गम्हरिया और बुनियादी स्कूल के भृत्यों को नोटिस जारी, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंद जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से 15 जनवरी 2025 को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हाउसिंग बोर्ड, अटल विहार कॉलोनी, रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा में किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब फेयर में निजी क्षेत्र की एडेक्को इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर की ओर से स्मार्ट मीटर टेक्निशियन के 60 पदों पर ITI इलेक्ट्रिशियन ट्रेड उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 18,000 प्रतिमाह वेतन पर की जाएगी। इसी तरह एल्मेक इंडस्ट्रीज, रायपुर द्वारा इलेक्ट्रिशियन के 2 पद, फिटर, वेल्डर और हेल्पर 1-1 पद पर 12वीं/ITI उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 15,000 प्रतिमाह वेतनमान पर की जाएगी। (Food Drug Department Recruitment)

राकेश पुराम को अतिरिक्त प्रभार

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि और स्थल पर उपस्थित होकर अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए महासमुंद के रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ लोक आयोग में तकनीकी सलाहकार के पद पर पदस्थ राकेश पुराम को मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य शासन की ओर से जारी आदेश के तहत राकेश पुराम अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) का कार्यभार भी अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संभालेंगे। (Food Drug Department Recruitment)

Back to top button
error: Content is protected !!