Google Analytics —— Meta Pixel

Saif Ali Khan Attacked : सैफ ने बेटे जेह को हमलावर से बचाया, ‘हमलावर ने गहनों को नहीं छुआ’, हमला मामले पर करीना ने पुलिस को दिया बयान

Saif Ali Khan Attacked : अभिनेत्री करीना कपूर ने पुलिस को बताया कि उनके पति सैफ अली खान पर मुंबई स्थित उनके अपार्टमेंट में हमला करने वाला घुसपैठिया “बहुत आक्रामक” था और उसने उन पर कई बार चाकू से वार किया, लेकिन कुछ भी नहीं चुराया। गुरुवार सुबह घटना के दौरान अपार्टमेंट में मौजूद ‘जब वी मेट’ की अभिनेत्री ने बांद्रा पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : पैदल जिम जा रही युवती को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सर्विस लेन पर दर्दनाक हादसा, वाहन चालक फरार

घुसपैठिए को सबसे पहले दंपति के छोटे बेटे जहांगीर (जेह) के बेडरूम में देखा गया, जिसके बाद एक घरेलू सहायिका ने शोर मचाया। करीना ने पुलिस को बताया कि सैफ ने महिलाओं को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया और हमलावर को जेह तक पहुंचने से रोका।

करीना ने कहा कि घटना के दौरान, जिसमें सैफ को छह चाकू लगे, महिलाओं और बच्चों को अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल पर ले जाया गया। दंपति बांद्रा में सतगुरु शरण बिल्डिंग में एक डुप्लेक्स (11वीं और 12वीं मंजिल) में रहते हैं।

हालांकि, अभिनेत्री ने कहा कि हमलावर ने खुले में रखे आभूषणों को नहीं छुआ। करीना ने कहा कि इस घटना ने उन्हें बहुत परेशान और डरा दिया और उनकी बहन करिश्मा कपूर उन्हें अपने घर ले गईं।

सूत्रों के मुताबिक, करीना ने कहा है कि आरोपी ने सैफ पर कई बार चाकू से वार (Saif Ali Khan Attacked ) किए थे। वह मौका देखकर बच्चों और महिलाओं को 12वीं फ्लोर पर भेजने में कामयाब रहीं। बाद में एक्ट्रेस की बहन करिश्मा कपूर उन्हें अपने घर ले गई थीं। उन्होंने कहा कि चोर ने घर का कोई भी सामान नहीं चुराया जबकि कुछ गहने सामने ही रखे थे।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

बता दें, इस मामले में पुलिस ने अभिनेता की बिल्डिंग का एक सीसीटीवी फुटेज निकाला है जिसमें आरोपी का चेहरा देखा गया है। वहीं बीते दिन मुंबई पुलिस शाहिद नाम के एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस स्टेशन लाई थी जिससे पूछताछ की गई। बाद में पता चला कि ये वो आरोपी नहीं था। मामले में अब भी पुलिस की 35 टीमें मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

वहीं घटना के बाद सैफ अली खान की सर्जरी हुई है और वह फिलहाल लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। (Saif Ali Khan Attacked )

Back to top button
error: Content is protected !!