Google Analytics —— Meta Pixel

हार के डर से रोज नई घोषणा कर रहे आपदा वाले: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on AAP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत नमो एप के जरिए दिल्ली के बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सभी साथियों को मेरा नमस्कार। दिल्ली के आप सभी बूथ कार्यकर्ताओं से बात करना मेरे लिए बहुत ही खुशी का अवसर है। क्योंकि सालों तक मुझे इस काम में बड़ा आनंद रहा है और स्वाभाविक है कि ऐसे कार्यक्रम का मैं हमेशा इंतजार करता रहता हूं। हजारों बूथ कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से ढेर सारे सुझाव रखे हैं। नमो एप के माध्यम से भी हजारों सवाल आए हैं। ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ केवल एक कार्यक्रम नहीं है।

यह भी पढ़ें:- IND vs ENG T20: भारत ने जीत के साथ किया सीरीज का आगाज, इंग्लिश टीम को 7 विकेट से हराया 

PM मोदी ने कहा कि ये भाजपा की जीवंतता, भाजपा की जड़ों की ताकत और जिन जड़ों से भाजपा का विस्तार हुआ है, उसके मूल में आप सब कार्यकर्ताओं ने जिसे अपना जीवन मंत्र बनाया है, वो है ‘ मेरा बूथ-सबसे मजबूत’। दिल्ली के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ता की क्या ताकत है, ये किसी से छुपा नहीं है। इस बार आपने दिल्ली के हजारों बूथ जीते, तब जाकर सातों सीटों पर भाजपा विजयी हुई है। मुझे पक्का विश्वास है कि दिल्ली में ये जो संगठन की ताकत है, हर बूथ पर तीन-तीन, चार-चार पीढ़ी के कार्यकर्ता हैं, यही शक्ति इस बार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड विजय दिलाएगी। मुझे विश्वास है कि अपने-अपने बूथ पर आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसके चलते आप भारी विजय प्राप्त करने ही वाले हैं। इस चुनाव में सिर्फ विजय काफी नहीं है। (PM Modi on AAP)

हर बूथ 2 लक्ष्य तय कर सकता है: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर बूथ 2 लक्ष्य तय कर सकता है – पहला – मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे: पिछले 10 साल में जितना मतदान हुआ है, उससे ज्यादा मतदान हमारे बूथ में होगा। दूसरा – मामूली विजय नहीं : हर बूथ पर भाजपा को 50% से ज्यादा वोट कैसे मिले, इसके लिए बूथ में रहने वाले सभी नागरिकों का दिल जीतना है, उनकी दुआएं लेनी है। भाजपा की जीत पक्की करने के लिए दिल्ली की जनता पक्के निर्णय के साथ निकल पड़ी है। साथियों, आपको 5 फरवरी को दिल्ली के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पोलिंग बूथ तक पहुंचाना है। ठंड कितनी ही क्यों न हो, हमें सुबह से ही मतदान की तीव्रता को बढ़ाना है। हमें याद रखना है कि सबसे बड़ा लक्ष्य भाजपा सरकार बनाने का है। दिल्ली को AAP-दा ने जिन मुसीबतों और संकटों में डाला हुआ है, हमें दिल्ली को उनसे मुक्त कराना है। (PM Modi on AAP)

विकसित राजधानी बनाने का संकल्प: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि जब ऐसा होगा, तभी दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का संकल्प सिद्ध हो पाएगा। दिल्ली वाले AAP वालों की आप-दा और उनके झूठ एवं फरेब से अब ऊब चुके हैं। पहले कांग्रेस ने और फिर AAP वालों की आप-दा ने दिल्ली के लोगों से बहुत विश्वासघात किया है। ये आप-दा वाले अब हर दिन एक नई घोषणा कर रहे हैं। इसका मतलब है कि उनको रोज पराजय की नई-नई खबरें मिल रही हैं। ये इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रोज सुबह एक नई घोषणा करनी पड़ रही है, लेकिन अब दिल्ली की जनता इनका खेल समझ गई है। ये AAP वाले आजकल नारे बुलवाते हैं कि ‘फिर आएंगे-आएंगे’, लेकिन जनता इन्हें जवाब दे रही है कि ‘ये फिर खाएंगे-फिर खाएंगे’। भाजपा ने मध्यम वर्ग को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना है। (PM Modi on AAP)

दिल्ली में चप्पे-चप्पे तक मेट्रो पहुंची: PM मोदी

उन्होंने कहा कि हम मीडिल क्लास की आकांक्षाः को समझते हुए शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर आधुनिक सुविधाएं बना रहे हैं, लेकिन इन AAP वालों की आपदा ने दिल्ली में मध्यम वर्ग को केवल मुसीबतें और समस्याएं ही दी हैं। भारत सरकार दिल्ली मध्यम वर्ग के ईज ऑफ लिविंग और ऑफ लिविंग ट्रैवल के लिए आज बहुत सारा बजट खर्च करती है। हमने दिल्ली के मध्यम वर्ग की आकांक्षा को एड्रेस किया है। आज दिल्ली में चप्पे-चप्पे तक मेट्रो पहुंची है, नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे का जाल है। ये सब भारत सरकार कर रही है। दिल्ली के टॉप 10 बड़े अस्पतालों में से अधिकतर भारत सरकार के जिम्मे हैं। यहां कॉलेज और यूनिवर्सिटी पर भी केंद्र सरकार बजट खर्च करती है। दिल्ली में बड़ी संख्या में जो सरकारी कर्मचारी हैं, उनकी सैलरी भारत सरकार देती है। (PM Modi on AAP)

AAP की पोल खोलने की बड़ी जिम्मेदारी: PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली में जो AAP वाले आपदा लाकर बैठे हैं, उन्हें अपने हिस्से का जो पैसा दिल्ली की गलियों, सीवर सिस्टम बनाने, पार्क बनाने और स्वच्छता के लिए लगाना चाहिए था, लेकिन इन AAP-दा वालों ने अपना एक भी दायित्व दिल्ली में निभाया नहीं। झूठ के सहारे इनकी गाड़ी चल जाएगी, ये इसी भरोसे चलते रहे। मध्यम वर्ग को आरामदायक जीवन स्तर प्रदान करने के लिए सरकार काफी धन खर्च करती है। हमने दिल्ली में मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा किया है। आज, दिल्ली के हर हिस्से में मेट्रो प्रणाली उपलब्ध है, जिसके पूरक के रूप में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे का नेटवर्क है। दिल्ली के शीर्ष दस अस्पतालों में से अधिकांश का प्रबंधन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। भाजपा के बूथ कार्यकर्ता पर इनकी (AAP वालों की) पोल खोलने की बड़ी जिम्मेदारी है। (PM Modi on AAP)

AAP-दा वाले तो कांग्रेस से भी दो कदम आगे हैं: प्रधानमंत्री

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप अपने बूथ की हर उस गली की तस्वीर खींचे, वीडियो बनाएं जहां गंदा पानी बह रहा है, नाली टूटी हुई है, गंदगी के जो ढेर हैं और उन तस्वीरों को आप लोकेशन के साथ लोगों से शेयर करें। हिमाचल की लाखों बहनें आज भी कांग्रेस का वादा पूरा होने का इंतजार कर रही है। पहले हरियाणा और फिर महाराष्ट्र की बहनों को भी कांग्रेस ने ऐसी झूठी घोषणाओं से भ्रम में डालने की कोशिश की थी। ये AAP-दा वाले तो कांग्रेस से भी दो कदम आगे हैं। कांग्रेस में बर्बादी और बुराइयां आने में 7 दशक लग गए। इनमें तो मात्र 7 महीने में कांग्रेस की सारी बुराइयां आ गई और अब तो पिछले 9 साल में इन्होंने उन बुराइयों को भी डबल कर दिया है। AAP-दा ने पंजाब की बहनों को 1 हजार रुपये हर महीने देने का वादा किया था। 3 साल हो गए, लेकिन अभी तक एक नया पैसा इन्होंने नहीं दिया। (PM Modi on AAP)

युवाओं का वोट भाजपा-NDA को ही मिलने वाला है: PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में भी बहुत पहले हर महिला को 1 हजार रुपए देने की घोषणा की थी, वो पैसा भी अभी तक मिला नहीं है, लेकिन अब ये उसमें इंक्रीमेंट की घोषणा कर रहे हैं। ये दुनिया का पहला ऐसा AAP-दा मॉडल है, जो सिर्फ हवा में ही घोषणा करता है, झूठ बोलता है, फरेब करता है। इस बार दिल्ली के शत-प्रतिशत युवाओं का वोट भाजपा-NDA को ही मिलने वाला है। दिल्ली का युवा चाहता है कि यहां रोजगार-स्वरोजगार के अवसर बढ़ें, दिल्ली स्टार्टअप हब बने, यहां उसकी युवा एस्पिरेशन के हिसाब से काम करने वाली सरकार हो। इसलिए दिल्ली के युवा की पहली पसंद भाजपा है। दिल्ली का युवा AAP-दा वालों से नफरत करता है और उन्हें सजा देने के मूड में है। उसने देखा है कि कैसे AAP-दा वालों ने दिल्ली से झूठ बोला, घोटाले किए। (PM Modi on AAP)

बूथ कार्यकर्ता को दिल्ली के युवा की आवाज बनना है: PM

उन्होंने कहा कि भाजपा के हर बूथ कार्यकर्ता को दिल्ली के युवा की आवाज बनना है। अपने बूथ के हर पहली बार के मतदाता से मिलना भी आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आजकल AAP-दा के समर्थक और कार्यकर्ता भी मायूस हो गए हैं। वो मानकर बैठे हैं कि ये (AAP वाले) तो कट्टर बेईमान निकले। ये लोग भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाते गए, लेकिन इन्हें शर्म नहीं है। इन घोटालों को लेकर दिल्ली में गुस्सा भी बहुत भारी है। भाजपा ने राम मंदिर, आर्टिकल 370, UCC को अपनी विचारधारा के मूल में रखा, इन पर पूरी ईमानदारी से काम किया। (PM Modi on AAP)

PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया चार्ज

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी विचारधारा का एक ही केंद्र बिंदु है – राष्ट्र प्रथम, लेकिन ये AAP-दा वाले तो अपनी विचारधारा से ही पलट गए। जन लोकपाल के नाम पर ये पार्टी बनी, लेकिन आज ये न तो दिल्ली में है और न ही पंजाब में है और न ही इसके नाम पर ये बोलते हैं। दिल्ली में तो ये बहाना बनाते हैं, लेकिन पंजाब में तो इनकी सरकार है, ये वहां भी नहीं कर रहे हैं। दिल्ली वाले 2 चीजों को लेकर एकदम साफ है और भाजपा का हर कार्यकर्ता इस बात को महसूस करता होगा कि दिल्ली वाले कह रहे हैं कि 14-15 साल कांग्रेस की सरकार देखी, फिर बीते 11 साल से AAP-दा को भुगता। 25 साल बहुत बड़ा समय होता है। इसलिए सामान्य मानवी कह रहा है कि ‘AAP-दा को हटाकर रहेंगे, भाजपा को लाकर रहेंगे’। (PM Modi on AAP)

Back to top button
error: Content is protected !!