Google Analytics —— Meta Pixel

खरोरा नगर पंचायत चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन, कई वार्डों में सीधी टक्कर की संभावना

Kharora Nagar Panchayat Election: खरोरा नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें दो प्रमुख राष्ट्रीय दलों से उम्मीदवार शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी से सुनीता अनिल सोनी और कांग्रेस से मोना बब्लू भाटिया ने नामांकन भरा है। इनके अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवार निशा अरविंद देवांगन, हीरा अशोक अमलानी, और पायल राकेश अग्रवाल ने भी मैदान में उतरने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को बताया घोर आपत्तिजनक, FIR दर्ज करने की मांग

वार्ड स्तर पर नामांकन और संभावित टक्कर

नगर पंचायत के कुल वार्डों में से लगभग 50 पार्षद पद के लिए नामांकन भरे गए हैं। इनमें वार्ड क्रमांक 7 सबसे आगे रहा, जहां पांच प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। वहीं, वार्ड क्रमांक 9 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी चंदन गुप्ता ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इससे वार्ड 9 में भाजपा के सुमित सेन और निर्दलीय प्रत्याशी भारत कुम्हार के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। इसके अलावा, अन्य वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी मजबूत दावेदारी पेश की है। (Kharora Nagar Panchayat Election)

 

31 जनवरी को होगा अंतिम निर्णय

नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी और अंतिम सूची 31 जनवरी को जारी होगी। उसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कौन-कौन से प्रत्याशी चुनावी मैदान में बने रहेंगे।

राजनीतिक स्थिति पर नजर

चुनाव की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह कहना मुश्किल नहीं है कि खरोरा नगर पंचायत चुनाव में मुकाबला काफी रोचक और चुनौतीपूर्ण होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनते हैं। (Kharora Nagar Panchayat Election)

Back to top button
error: Content is protected !!