Google Analytics —— Meta Pixel

एक साल में ही हांफने लग गई बीजेपी की सरकार: PCC चीफ दीपक बैज

Baij on Sai Government: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर राजनीति जारी है। इस बीच PCC चीफ दीपक बैज ने डिप्टी CM अरुण साव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 3100 रुपए में कहकर 2300 रुपए में धान खरीदी किया। जबकि एकमुश्त 3100 रुपए देने का वादा किया गया था। धान उठाव अभी भी नहीं हो पा रहा है। धान खरीदी निर्धारित लक्ष्य जितना भी नहीं हो पाया है। अरुण साव को अध्ययन करना चाहिए। किसानों के लिए कांग्रेस ने जो वादा किया था वो हमने पूरा किया है। बीजेपी तो एक साल में ही हांफने लग गई है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासत तेज, समर्थन मूल्य को लेकर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

बैज ने कहा कि भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ की महतारियों को महतारी वंदन का लाभ नहीं मिल रहा है, लेकिन मुंबई में रहने वाली हीरोइन सनी लियोन तक सरकारी योजना का फायदा जरूर पहुंच रहा है। आखिर ये योजना जरूरतमंदों के लिए है या ‘चुनिंदा’ लोगों के लिए? यही है इनकी योजनाओं की असली दिशा है। (Baij on Sai Government)

यह भी पढ़ें:- पूर्व CM केजरीवाल ने एग्जिट पोल को बताया फर्जी, कहा- हमारे उम्मीदवारों को भाजपा से मिल रहे 15-15 करोड़ के ऑफर

बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गली-गली में शराब बिक रही है। सरकार को सिर्फ पैसा चाहिए, नशे से बर्बाद होती जनता से सरकार को कोई मतलब नहीं। जनता भाजपा के छलावे से तंग आ चुकी है। अब फैसला साफ है-हक़ और विकास के लिए कांग्रेस को मज़बूत करें। भाजपा की राजनीति सिर्फ़ छलावा है, जिसे जनता अब ठुकराएगी। कांग्रेस ही जनहित और विकास की असली ताकत है। भाजपा के छलावे का अंत जरूरी है। जनता अब हक़ और विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में फैसला करेगी। जनता अब जवाब देगी—हर वोट से भाजपा की जड़ें हिलेंगी, कांग्रेस की जीत गूंजेगी। (Baij on Sai Government)

Back to top button
error: Content is protected !!