Google Analytics —— Meta Pixel

Pariksha Pe Charcha : प्रधानमंत्री मोदी आज छात्रों से करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, 5 करोड़ से ज्यादा लोगों के जुड़ने की उम्मीद

Pariksha Pe Charcha 2025 : परीक्षा पे चर्चा का आठवां संस्करण आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में स्कूली छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करेंगे। इस साल कार्यक्रम में पांच करोड़ से ज्यादा प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। पहली बार, परीक्षा पे चर्चा एक नए प्रारूप में होगा। फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण, छह बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन एमसी मैरीकॉम और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जैसी हस्तियां छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने के बारे में मार्गदर्शन देंगी।

यह भी पढ़े :- CG Nikay Chunav : प्रचार के आखिरी दिन सांसद बृजमोहन ने की जोरदार रैली, कहा – निकाय चुनाव में इतिहास रचने की बारी

प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा की तैयारी, तनाव प्रबंधन और व्यक्तिगत विकास पर जानकारी देंगे। इस साल, सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, सीबीएसई और नवोदय विद्यालयों सहित विभिन्न संस्थानों के 36 छात्रों को सीधे प्रधानमंत्री से जुड़ने के लिए चुना गया है। परीक्षा पे चर्चा के आठ विशेष एपिसोड जारी किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।

आठ एपिसोड में होगा इसका आयोजन

पीपीसी (Pariksha Pe Charcha 2025) को इस बार एक नए और रोमांचक तरीके से दिखाया जाएगा. इसे आठ एपिसोड के सेक्शन में डिवाइड किया गया है. इसमें कई क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी छात्रों को बताएं देंगे. पहले एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी छात्रों से संवाद करेंगे, जबकि बाकी के सात एपिसोड में खेल, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, प्रौद्योगिकी, सकारात्मकता, ध्यान और सफलता की कहानियों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे. इन सभी टॉपिक्स पर एमसी मैरीकॉम, दीपिका पादुकोण, गौरव चौधरी (तकनीकी गुरुजी), सदगुरु, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर और कई मशहूर हस्तियां छात्रों से संवाद करेंगी.

मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

परीक्षा (Pariksha Pe Charcha 2025) के दौरान छात्रों को होने वाले मानसिक तनाव को कम करने के लिए पीपीसी 2025 में इस बार मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन पर विशेष जोर दिया गया है. दीपिका पादुकोण इस विषय पर चर्चा करेंगी और छात्रों को आत्म-अभिव्यक्ति के महत्व के बारे में बताएंगी. इसी तरह, सदगुरु मानसिक स्पष्टता और ध्यान तकनीकों के माध्यम से छात्रों की एकाग्रता बढ़ाने पर बात करेंगे. इसके अलावा, रुजुता दिवेकर और शोनाली सबरवाल छात्रों को संतुलित आहार और अच्छी नींद के महत्व के बारे में जागरूक करेंगी.

सफलता की कहानियां

पीपीसी 2025 में इस बार सफलता की कहानियों पर भी स्पेशल ध्यान दिया जाएगा. कई प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, आईआईटी-जेईई, सीएलएटी, एनडीए और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स अपने अनुभव साझा करेंगे. वे बताएंगे कि परीक्षा पे चर्चा से उन्हें किस तरह प्रेरणा मिली और उनकी अध्ययन रणनीतियों में क्या बदलाव आए. इसी तरह, पिछली परीक्षा पे चर्चा में भाग ले चुके छात्र भी अपने अनुभव साझा करेंगे.

Back to top button
error: Content is protected !!