Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कल आएंगे निकाय चुनाव के नतीजे, CM साय और डिप्टी CM साव ने किया जीत का दावा

Chhattisgarh Urban Body Result: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल यानी 15 फरवरी को आएंगे। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव जैसी सफलता नगरीय निकाय चुनाव में भी मिलेगी। 13 महीने में शहरी क्षेत्र में विकास के काम हुए हैं। इससे जनता का विश्वास बीजेपी के प्रति बढ़ा है। कांग्रेस के करनी और कथनी में अंतर है। छत्तीसगढ़ की जनता 5 साल ठगी गई है। इसलिए अब कांग्रेस पार्टी पर जनता का विश्वास नहीं रहा।

यह भी पढ़ें:- Russia Ukraine War : रूस के ड्रोन हमले से मची तबाही! यूक्रेन के न्यूक्लियर पावर प्लांट को बनाया निशाना

वहीं डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि भाजपा अधिकांश नगरीय निकाय सीटों पर जीतेगी। भाजपा ने चुनाव को गंभीरता से लिया और अटल विश्वास पत्र शहर की जनता के सामने पेश किया। 12 महीने में सरकार ने नगरीय निकाय के लिए प्रतिबद्धता से काम किया। नामांकन रैली, कार्यकर्ता सम्मेलन और रोड शो में जनता का जबरदस्त उत्साह दिखा। निकाय चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे। 5 साल कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया। भ्रष्टाचार कर लूट-खसोट कांग्रेस के सरकार ने की। (Chhattisgarh Urban Body Result)

डिप्टी CM साव ने किया जीत का दावा

साव ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम लोकसभा और विधानसभा से बेहतर होंगे। डिप्टी CM ने कहा कि अभी चुनाव परिणाम आने में एक दिन शेष है और कांग्रेस हार के बहाने ढूंढने में लग गई है। सबको मालूम है कि ये EVM पर ठीकरा फोड़ने की भूमिका बना चुके हैं। कांग्रेस को पता है कि पांच साल उन्होंने शहरों में विकास के एक भी काम नहीं किए हैं। इसलिए जनता उनके पक्ष में खड़े नहीं होगी। बता दें कि महापौर पद के लिए 79, नगर अध्यक्ष पद के लिए 606 और पार्षद पद के लिए 1889 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिनके किस्मत का फैसला कल होगा। (Chhattisgarh Urban Body Result)

Back to top button
error: Content is protected !!