Saraipali News: दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 7.920 किलो गांजा किया जब्त
संदीप अग्रवाल संवाददाता सरायपाली
एंटी नारकोटिक्स सेल और सरायपाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम जोगनीपाली तिराहा के पास घेराबंदी कर स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा।
यह भी पढ़े :- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मचा भगदड़, 3 बच्चों समेत 18 लोगों की हुई मौत
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश्वर उर्फ कामेश यादव (42 वर्ष), निवासी भानपुरी, खमतराई, रायपुर और अवध बिहारी लाल श्रीवास्तव, निवासी अशोक नगर, गुढ़ियारी, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7 किलो 920 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही, गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक एक्टिवा स्कूटी (कीमत 50 हजार रुपये) को भी जब्त किया गया।
इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की इस सफलता को नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।



