CM ममता बनर्जी के बयान पर मचा बवाल, भारतीय जनता पार्टी ने जताया विरोध

BJP on CM Mamta: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ‘मृत्युकुंभ’ वाले बयान पर बवाल मच गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि महाकुंभ एक पवित्र, धार्मिक अवसर है और यह 144 सालों के बाद आया है। यह एक अनूठा आयोजन है, जिसमें अब तक का सबसे बड़ा मानव समूह शामिल हुआ है। भविष्य में इसे तोड़ना असंभव है। ऐसे अवसर पर हमें इस तरह की राजनीतिक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अगर आप हिंदू धर्म या महाकुंभ में विश्वास नहीं करते हैं तो इसे रहने दें। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए ये बात कही। वह वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। वो खुद को हिंदू, ब्राह्मण बोल रही हैं। जबकि आप तो हर साल ईद की नमाज में शामिल होती हैं। आप एक बार कुंभ में आकर पवित्र स्नान करके दिखाइए।
यह भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विवादित बयान, कहा- ‘मृत्युकुंभ’ में बदल गया है महाकुंभ
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सनातन का अपमान करना इनका स्वभाव बन गया है। भारतीय संस्कृति आज नहीं हजारों सालों से गंगा की धार की तरह प्रवाहित होती रही है। आगे बढ़ती रही है। ऐसे लोग जो सनातन पर उंगली उठाते हैं, ऐसे लोग अपना ही नुकसान करेंगे। लोगों की आस्थाओं और भावनाओं पर इस तरह चोट करना भी अपराध है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये करोड़ों हिंदुओं का अपमान है। ये भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा रखने वालों का अनादर है। महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहना TMC के अंत का संदेश है। आने वाले चुनाव में उन्हें इसकी सजा मिलेगी। उनको देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। (BJP on CM Mamta)
महाकुंभ का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान: सुवेंदु
पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल की मुखिया ममता बनर्जी ने सदन में कहा कि यह महाकुंभ नहीं मृत्युकुंभ है। आप सच्चे हिन्दू हैं तो राजनीति से ऊपर उठकर ममता बनर्जी के इन अपशब्दों का जोरदार विरोध करें। महाकुंभ का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान। वहीं महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि लगता है कि ममता दीदी का दिमाग खराब हो गया है। महाकुंभ के बारे में करोड़ों लोगों की श्रद्धा है 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु वहां जाकर आए हैं। उनके बारे में ऐसा कहना मुझे लगता है कि बहुत शर्मनाक की बात है। उनसे ज्यादा अपेक्षा भी नहीं है, क्योंकि उनके विचार ही उस प्रकार के हैं, लेकिन उन्होंने ऐसी बात करके हिंदू समाज की भावना को ठेस पहुंचाया है। (BJP on CM Mamta)
विपक्षी कब तक हमारे धर्म का मजाक उड़ाते रहेंगे: अपर्णा
उत्तरप्रदेश की भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि मुझे बहुत दुख होता है ऐसी बातें सुनकर वो भी तब जब बड़े राजनैतिक पार्टी से जो संबंध रखते हैं। आप राजनीति करिए, लेकिन धर्म विरोधी राजनीति करने से किसी का भला नहीं होने वाला। ममता जी हो, चाहे जितने भी विपक्षी हों ये कब तक हमारे सनातन धर्म और परंपरा का मजाक उड़ाते रहेंगे। मैं एक और बात कहना चाहती हूं कि महाकुंभ में पश्चिम बंगाल से इतनी बड़ी संख्या में लोग आए हैं, जिसका कोई हिसाब नहीं है। दूसरी बात उनके मुंह से ये बात शोभा नहीं देती है। मैं समझती हूं कि ममता जी को इस तरीके की धर्म विरोधी बातों से बचना चाहिए। इतनी बड़ी राजनेता होने के बावजूद अगर वो धर्म, सनातन और संस्कृति का मजाक उड़ाती हैं, तो मुझे लगता है कि उन्होंने इतने लाखों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है, उनसे इस तरह की बात की उम्मीद नहीं थी। (BJP on CM Mamta)
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह ने साधा निशाना
भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि 144 साल बाद सनातन धर्म के महान पर्व को देश के एक राज्य की मुख्यमंत्री मृत्युकुंभ कहती हैं। ममता बनर्जी की समस्या यह है कि इस समय उन्हें अपनी तुष्टीकरण की राजनीति में बाधा नजर आ रही है। देश के सभी सनातन प्रेमी उनकी यह बात सुन रहे हैं। वहीं दिल्ली के भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ममता बनर्जी ने कुंभ को मृत्युकुंभ बोला है। क्या वह इस्लाम पर्व के बारे में ऐसा बोल सकती हैं? जब लोग हज पर जाते हैं तो वह क्या ऐसा बोल सकती हैं, हजारों लोग वहां मारे गए क्या वह ऐसा वहां के लिए बोल सकती हैं। ममता जी आपको आज अपनी कही बातों पर शर्म और लज्जा आनी चाहिए। ऐसे पवित्र जगह को आपने मृत्युकुंभ कह रही हैं। तो इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती है। (BJP on CM Mamta)



