FBI के 9वें डायरेक्टर बने भारतवंशी काश पटेल, भगवद गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

FBI Director Kash Patel: भारतवंशी कश्यप काश पटेल ने वॉशिंगटन में भगवद गीता पर हाथ रखकर अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के 9वें डायरेक्टर पद की शपथ ली। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान काश पटेल ने कहा कि मैं अमेरिकन ड्रीम को जी रहा हूं। आप पहली पीढ़ी के एक भारतीय से बात कर रहे हैं, जो पृथ्वी पर सबसे महान राष्ट्र की कानून प्रवर्तन एजेंसी का नेतृत्व करने वाला है। ऐसा कहीं और नहीं हो सकता। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वे FBI एजेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसलिए वे उन्हें यह अहम जिम्मेदारी देना चाहते थे। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें यकीन है कि पटेल अब तक के सबसे काबिल FBI डायरेक्टर के रूप में जाने जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कल, जानिए हेड-टू-हेड में कौन आगे ?
इधर, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इसे लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि हम जोहान्सबर्ग में G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मिल पाए। इस तरह की सभाओं ने हमारे संबंधों को तब भी बातचीत का अवसर प्रदान किया है, जब हमारे संबंध कठिन दौर से गुजर रहे थे। हमारे दोनों देशों ने एक संस्था के रूप में G-20 को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए कड़ी मेहनत की है। यह अपने आप में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व को प्रमाणित करता है। हमारे NSA और विदेश सचिव ने चीन का दौरा किया है और हमारे संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई है। (FBI Director Kash Patel)
मुझे विचारों के आदान-प्रदान पर खुशी है: विदेश मंत्री
उन्होंने कहा कि इनमें सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द के प्रबंधन के साथ-साथ हमारे संबंधों के अन्य आयाम भी शामिल हैं। मुझे विचारों के आदान-प्रदान पर खुशी है। भारत और चीन G-20, SCO और BRICS के सदस्य हैं। आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे भी हैं, जहां विचारों का आदान-प्रदान हमारे आपसी लाभ के लिए होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्री ने जोहान्सबर्ग में G20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के विदेश मंत्री के साथ बैठक की। उन्होंने स्वाभाविक रूप से भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की और उन्होंने यूक्रेन संघर्ष से संबंधित हाल के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की और वे संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए। (FBI Director Kash Patel)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर ने कहा कि भारत और चीन के विदेश मंत्रियों ने नवंबर में हुई पिछली बैठक के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में हुए विकास की समीक्षा की। विशेष रूप से, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता के प्रबंधन, कैलाश मानसरोवर यात्रा, फ्लाइट संपर्क और यात्रा सुविधाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि SAARC पर चर्चा हुई है। यह मामला बांग्लादेश की ओर से विदेश मामलों की बैठक में उठाया गया था, जब विदेश मंत्री ने मस्कट में बांग्लादेश के विदेश सलाहकार से मुलाकात की थी। दक्षिण एशिया में हर कोई जानता है कि कौन सा देश और कौन सी गतिविधियां SAARC को बाधित करने के लिए जिम्मेदार हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि बांग्लादेश को आतंकवाद को सामान्य नहीं बनाना चाहिए। (FBI Director Kash Patel)



