देश ISRO की शतकीय लॉन्चिंग का बना साक्षी, अब अंतरिक्ष की इस उड़ान में भारत की सफलता की लिस्ट लंबी, मन की बात में बोले PM मोदी
Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 119वें एपिसोड को संबोधित करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी का जिक्र करते हुए कहा कि इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है… लेकिन आज मैं आप सभी से क्रिकेट के बारे में बात नहीं करने जा रहा हूं, बल्कि अंतरिक्ष में भारत द्वारा बनाए गए शानदार शतक के बारे में बात करूंगा।
यह भी पढ़े :- आज बागेश्वर धाम आएंगे पीएम मोदी, कैंसर अस्पताल की रखेंगे नींव, मिलेगा नि:शुल्क इलाज
इसरो का शानदार शतक
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले महीने देश इसरो के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग का साक्षी बना है। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाईयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है।
उन्होंने कहा कि इसरो की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। बीते 10 वर्षों में ही करीब 460 सैटेलाइट लॉन्च की गई हैं और इसमें दूसरे देशों की भी बहुत सारी सैटेलाइट शामिल हैं। हाल के वर्षों की एक बड़ी बात ये भी रही है कि अंतरिक्ष विज्ञानियों की हमारी टीम में नारी शक्ति की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
National Science Day पर वैज्ञानिक की तरह एक दिन बिताएं
पीएम मोदी ने कहा, आने वाले कुछ ही दिनों में हम ‘National Science Day’ मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों का, युवाओं का science में interest और passion होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक idea है, जिसे आप ‘One Day as a Scientist’ कह सकते हैं, यानि, आप अपना एक दिन एक Scientist के रूप में, एक वैज्ञानिक के रूप में, बिताकर देखें। आप अपनी सुविधा के अनुसार, अपनी मर्जी के अनुसार, कोई भी दिन चुन सकते हैं। उस दिन आप किसी Research Lab, Planetarium, या फिर Space Centre जैसी जगहों पर जरूर जाएं।
इससे science को लेकर आपकी जिज्ञासा और बढ़ेगी। Space और Science की तरह एक और क्षेत्र है, जिसमें भारत तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है – ये क्षेत्र है AI यानि Artificial Intelligence। हाल ही में, मैं AI के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। वहां दुनिया ने इस sector में भारत की प्रगति की खूब सराहना की। हमारे देश के लोग आज AI का उपयोग किस-किस तरह से कर रहे हैं, इसके उदाहरण भी हमें देखने को मिल रहे हैं।
अब जैसे, तेलंगाना में आदिलाबाद के सरकारी स्कूल के एक टीचर थोडासम कैलाश जी हैं। Digital गीत-संगीत में उनकी दिलचस्पी हमारी कई Tribal language को बचाने में बहुत महत्वपूर्ण काम कर रही है। उन्होंने AI tools की मदद से कोलामी भाषा में गाना compose कर कमाल कर दिया है। वे AI का उपयोग कोलामी के अलावा भी कई और भाषाओं में गीत तैयार करने के लिए कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके ट्रैक हमारे आदिवासी भाई-बहनों को खूब पसंद आ रहे हैं। स्पेस सेक्टर हो या फिर AI, हमारे युवाओं की बढ़ती भागीदारी एक नई क्रांति को जन्म दे रही है | नई-नई technology को अपनाने और आजमाने में भारत के लोग किसी से पीछे नहीं हैं। (Mann Ki Baat)
हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि
मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘अगले महीने 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ है। यह हमारी नारी-शक्ति को नमन करने का एक विशेष अवसर होता है। देवी माहात्म्य में कहा गया है – विद्या : समस्ता: तव देवि भेदाः स्त्रीय: समस्ताः सकला जगत्सु। अर्थात सभी विद्याएं, देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है।’ इस दौरान पीएम मोदी ने कहा- इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के अकाउंट्स उनको देश की कुछ प्रेरणादायक महिलाओं को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। वे आठ मार्च को अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।
मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आने वाले कुछ ही दिनों में हम ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों का, युवाओं की विज्ञान में दिलचस्पी और जुनून होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक विचार है, जिसे आप ‘एक दिन वैज्ञानिक के रूप में’ रह सकते हैं, यानि, आप अपना एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में, एक वैज्ञानिक के रूप में, बिताकर देखें। आप अपनी सुविधा के अनुसार, अपनी मर्जी के अनुसार, कोई भी दिन चुन सकते हैं।’



