राजीव भवन में ED के समन के बाद गरमाई सियासत, कांग्रेस बोली – ईडी कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के 150 करोड़ का भी हिसाब लेगी? भाजपा ने किया पलटवार
भाजपा के इशारे पर ईडी राजीव भवन पहुंची थी

Politics of Chhattisgarh : भाजपा के इशारे पर केन्द्रीय एजेंसिया अपनी सीमाओं को लांघ रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में ईडी द्वारा सम्मन भेजा जाना बेहद आपत्ति जनक है। ईडी को जानकारी चाहिए कि कांग्रेस के जिला कार्यालय बनाने के लिये फंड कहाँ से आया, हम तो एक-एक पैसे का हिसाब दे देंगे।
यह भी पढ़े :- राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे: PM नरेंद्र मोदी
कांग्रेस ने 15 साल विपक्ष में रहने के दौरान अपने कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से राजीव भवन बनाया था। जन सहयोग से कांग्रेस भवन बनाना कांग्रेस की परंपरा रही है। रायपुर का ऐतिहासिक कांग्रेस भवन भी आजादी की लड़ाई के दौरान छेर-छेरा पुन्नी के त्योहार के दौरान मांगे गये दान से बनाया गया था, जहां से कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ा था।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस अपने भवनों के बनाने के खर्च के एक-एक पैसे का हिसाब दे देगी। ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रू. की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे का रुपया कहां से आया इसकी जांच करे? कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाईव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है। उसकी लागत कहां से आई ईडी जांच करे। रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिये भाजपा ने 1 रू. में हासिल किया था। एकात्म परिसर को व्यवसायिक कांपलेक्स में तब्दील कर दिया गया जहां से 1.5 करोड़ रूपया किराया भाजपा वसूलती है ईडी उसकी जांच करेगी?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस ने 500 करोड़ की लागत से दिल्ली में अपना दफ्तर बनाया है। इस रकम के स्रोत की ईडी जांच क्यों नहीं करती है? ईडी ने भाजपा के अनुषांगिक संगठन की भांति काम कर रही है। कांग्रेस कार्यालय की जांच हो सकती है तो भाजपा के कार्यालयो की जांच क्यों नहीं होना चाहिये।
वहीं इस मामले पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ईडी अपनी कार्रवाई कर रही है। जो भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं, उन सबको जेल जाना चाहिए। वहीं नेता प्रतिपक्ष के सालभर से छापा पड़ने के आरोपों पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि उन्होंने जितना नोट छापा है, उसी के विरुद्ध यह छापा है। ईडी का छापा वहां पड़ा है, जहां भ्रष्टाचार का पैसा लगा है।
इधर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि ईडी अपना काम कर रही है। वे मिल रही जानकारियों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूर्व सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से छततीसगढ़ को लूटने का काम किया है। ईडी तथ्यों के आधार पर ही छापा मार कार्यवाही कर रही है। (Politics of Chhattisgarh)
भाजपा ने किया पलटवार
इधर इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गयी है। कांग्रेस भवन में ED की दबिश पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ईडी का छापा उस स्थान पर पड़ा है, जहां पर भ्रष्टाचार का पैसा लगा है। कोई संस्था बड़ी है, कोई व्यक्ति बड़ा है, तो कानून छोटा नहीं हो जाता। राज तो कानून का होगा। भ्रष्टाचार का पैसा जहां लगा है, वहां ईडी जा रही है। इसे इस परिदृश्य में नहीं देखना है कि वह बड़ी संस्था या छोटी संस्था या बड़ा आदमी है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि उन्होंने जितना नोट छापा है, ये छापा उसके विरुद्ध है। शराब घोटाला छत्तीसगढ़ का बच्चा बच्चा जानता हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछा कि, क्या ईडी को कुछ नहीं करना चाहिए? ईडी अपनी कार्रवाई कर रही है। जो निर्दोष है, उसे चिंता करने की जरूरत नहीं, उसके साथ अन्याय नहीं होगा। जो- जो उस आरोप में, उस भ्रष्टाचार में संलिप्त है, सबको जेल में आना चाहिए।
वहीं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। ED को कोई जानकारी मिली होगी। सोर्स के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। पूर्व सरकार ने जिस तरीके से कम किए हैं, योजनाबद्ध तरीके से छत्तीसगढ़ को जिस तरह से लूटा है। उसके बाद तो कार्रवाई होनी ही है। तथ्य के आधार पर रेड मारी होगी, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। (Politics of Chhattisgarh)



