Google Analytics —— Meta Pixel

Chamoli Glacier Burst: चमोली में ग्लेशियर फटने से भारी तबाही, 57 मजदूर बर्फ में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chamoli Glacier Burst : उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। बद्रीनाथ धाम के पास एवलांच की चपेट में आकर 57 मजदूर बर्फ में दब गए। उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बाद ग्लेशियर के फटने से ये हादसा हुआ है। इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :- Bird Flu: पहली बार पालतू बिल्लियों में बर्ड फ्लू, प्रशासन ने मटन-चिकन और अंडे की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

बताया जा रहा है कि चमोली बद्रीनाथ हाईवे पर काम कर रहे मजदूर बर्फ के नीचे दब गए हैं। बीते कुछ दिनों से यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बाद बर्फ के नीचे हाईवे में काम कर रहे 57 मजदूर दब गए। हालांकि घटना के बाद कुछ मजदूर खुद निकल गए। वहीं हादसे के बाद बीआरओ और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

खबरों के मुताबिक इस हाईवे के निर्माण में लगे हुए 57 मजदूर दबे थे। इस घटना के बाद चमोली में सेना और आईटीबीपी रेस्क्यू में जुट गई है। हनुमान चट्टी से आगे हाइवे बंद है। वहीं चमोली जनपद में हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

57 मजदूर बर्फ में दबे, बचाव अभियान जारी

BRO कमांडर अंकुर महाजन ने बताया कि हमें सुबह 8:00 बजे पहाड़ी से एवलांच यानि ग्लेशियर फटने की सूचना मिली थी. अंकुर महाजन ने बताया कि सूचना मिलते ही बचाव और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. जानकारी के अनुसार, एक निजी ठेकेदार के 57 मजदूर बर्फ में दबे हैं. ये सभी मजदूर वहीं पर कैंप बना कर रह भी रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए. (Chamoli Glacier Burst)

बद्रीनाथ धाम में इस समय भारी बर्फबारी हो रही है. जनजीवन सामान्य करने के लिए सड़कों पर से बर्फ को हटाया जा रहा है. BRO कमांडर अंकुर महाजन ने बताया कि बर्फबारी की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है. फिर भी हमारी टीम मजदूरों को सकुशल बर्फ से निकाले का प्रयास कर रही है. (Chamoli Glacier Burst)

फँसे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता- अमित शाह

उत्तराखंड के चमोली में हुए एवलांच पर गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, DG ITBP और DG NDRF से बात की. हादसे में फँसे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है. स्थानीय प्रशासन बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से लगा हुआ है. NDRF की दो टीमें भी जल्द ही घटना स्थल पर पहुँच रही हैं.

Back to top button
error: Content is protected !!