भारत और EU की दो दशकों की रणनीतिक साझेदारी प्राकृतिक है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM on European Commission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। साथ ही द्विपक्षीय बैठक भी की। इस दौरान नए आर्थिक, व्यापार और प्रौद्योगिकी संबंधों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से व्यापक चर्चा की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष लेयेन के साथ हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूरोपियन कमीशन प्रेसिडेंट और कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स की यह भारत यात्रा अभूतपूर्व है। यह केवल भारत में यूरोपियन कमीशन की पहली यात्रा नहीं बल्कि यह किसी भी एक देश में यूरोपीय कमीशन की पहली इतनी व्यापक संलग्नता है और साथ ही कमीशन के नए कार्यकाल की सबसे पहली यात्रा में से एक है।
यह भी पढ़ें:- CG Cabinet Meeting : बजट पेश होने के एक दिन पहले मुख्यमंत्री साय मंत्रिपरिषद की होगी बैठक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं यूरोपीय कमीशन प्रेसिडेंट और कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स का भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं। हमने निवेश ढांचे को मजबूत करने के लिए निवेश संरक्षण और GI समझौते पर आगे बढ़ने पर चर्चा की है। प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में, एक विश्वसनीय और सुरक्षित मूल्य श्रृंखला हमारी साझी प्राथमिकता है। हम सेमीकंडक्टर, AI, उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग और 6G में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमती बनी है। हमने अंतरिक्ष संवाद शुरू करने का निर्णय भी लिया है। पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था का संतुलन हमारी साझा प्रतिबद्धता रही है और इस दिशा में हमारे बीच मजबूत सहयोग है। (PM on European Commission)
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि EV बैटरी, मरीन प्लास्टिक और ग्रीन हाइड्रोजन में संयुक्त शोध किया जाएगा। हम सतत शहरी विकास के लिए अपनी संयुक्त योजना को आगे बढ़ाएंगे। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। मुझे विश्वास है कि IMEC वैश्विक वाणिज्य, सतत विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने वाला इंजन साबित होगा। इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के महत्व पर दोनों पक्ष एकमत हैं। “इंडो पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव” से जुड़ने के EU के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। (PM on European Commission)

उन्होंने कहा कि लोगों से लोगों का जुड़ाव हमारे रिश्ते की सबसे मजबूत संपत्ति है। आज हम शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग साझेदारी को बढ़ाने के लिए एक नए समझौते पर पहुंचे हैं। मेरा मानना है कि भारत की युवा प्रतिभा और यूरोप का नवाचार एक साथ मिलकर असीम संभावनाएं पैदा कर सकते हैं। हम यूरोपीय संघ की नई वीज़ा कैस्केड व्यवस्था का स्वागत करते हैं, जो भारत के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए गतिशीलता में सुधार करेगी। रक्षा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर हमारा सहयोग आपसी विश्वास का प्रतीक है। साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी पर सहयोग को हम आगे ले जाएंगे। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के महत्व पर दोनों पक्ष एकमत हैं। (PM on European Commission)

PM मोदी ने कहा कि हमने विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 20 मंत्री स्तरीय बैठकें की हैं। हमारी साझेदारी को बढ़ाने और गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश, नवाचार, हरित विकास, सुरक्षा, कौशल और गतिशीलता जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक खाका तैयार किया गया है। हमारी टीमों को इस साल के अंत तक पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यह कोई सामान्य दिन नहीं है, यूरोप और भारत एक साथ आ रहे हैं और जैसा कि मैंने समाचारों में पढ़ा है। ग्रह भी एक साथ आ रहे हैं। सौर मंडल में सात ग्रह एकदम सही संरेखण में आ गए हैं। यह एक बहुत ही शानदार घटना है। (PM on European Commission)




