Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! राष्ट्रपति के रिसॉर्ट के ऊपर से गुजरे 3 एयरक्राफ्ट, सेना को भेजने पड़े फाइटर जेट

Airspace Breach : अमेरिकी के फ्लोरिडा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट के ऊपर तीन नागरिक विमानों ने कथित तौर पर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया. इसके बाद उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस रक्षा कमान (NORAD) ने F-16 फाइटर जेट्स भेजा. रिपोर्ट के मुताबिक, एफ-16 फाइटर जेट्स ने फ्लेयर्स तैनात किए और तीन नागरिक विमानों को इलाके से बाहर निकाल दिया गया.

यह भी पढ़े :- गिरौदपुरी धाम में 4 से 6 मार्च तक होगा गुरूदर्शन मेला, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार

रिपोर्ट के मुताबिक, हवाई क्षेत्र का उल्लंघन सुबह (Airspace Breach) 11:05 बजे, दोपहर 12:10 बजे और दोपहर 12:50 बजे हुआ. इस बात की सही जानकारी नहीं मिल पाई कि तीनों विमान पाम बीच हवाई क्षेत्र में क्यों उड़े. हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं अक्सर होती रही हैं.

यह भी पढ़े :- Rashifal 3 March 2025: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

रिपोर्ट में सामने आया है कि नागरिक विमानों को प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से बाहर करने के लिए लड़ाकू विमानों ने फ्लेयर्स का उपयोग किया. अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये विमान पाम बीच हवाई क्षेत्र में क्यों घुसे (Airspace Breach) थे. वैसे यह एक सामान्य घटना भी हो सकती है क्योंकि हाल के कुछ हफ्तों में ऐसी और भी घटनाएं हुई हैं.

फ्लेयर्स का उपयोग क्यों?

उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) के मुताबिक, इस तरह के हवाई क्षेत्र उल्लंघन में फ्लेयर्स का उपयोग इसलिए किया जाता है क्योंकि इससे जमीन पर मौजूद लोगों के लिए कोई खतरा पैदा नहीं होता. ये शीघ्र और पूर्ण रूप से जल जाती हैं और इससे उल्लंघन करने वाले पायलट को भी हवाई क्षेत्र से बाहर होने का इशारा मिल जाता है.

Back to top button
error: Content is protected !!