Chhattisgarh : गिरौदपुरी मेला पहुंचे मुख्यमंत्री साय, मेला आयोजन के लिए अब मिलेगा 50 लाख
गुरु गद्दी की पूजा कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला के पहले दिन गुरु गद्दी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
यह भी पढ़े :- सेक्स सीडी मामले में भूपेश बघेल को बड़ी राहत, सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सभी धाराएं हटाई, जानें पूरा मामला
Chhattisgarh के मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर मेला समिति की मांग पर गिरौदपुरी मेले की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक स्थायी शेड निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, कलेक्टर दीपक सोनी, एसएसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
यह भी पढ़े :- विदेशी महिला ने जांघ पर बनवाया भगवान जगन्नाथ का टैटू, भड़के श्रद्धालु, दो की हुई गिरफ़्तारी
उल्लेखनीय है कि Chhattisgarh में तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेला 4 मार्च से 6 मार्च तक आयोजित होगा। गिरौदपुरी धाम में हर वर्ष आयोजित होने वाला यह मेला गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर मुख्य मंदिर का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया। प्रसाद प्राप्त करने वालों में स्थानीय श्रद्धालु एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल थीं।तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेले का आज प्रथम दिन है। यह मेला 4 मार्च से प्रारंभ होकर 6 मार्च तक चलेगा। इस अवसर पर धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब,कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल भी उपस्थित थे।




