Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व CM भूपेश बघेल को CBI कोर्ट से बड़ी राहत, सेक्स सीडी कांड मामले में सभी आरोपों से बरी

Sex CD Scandal: छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड केस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को CBI कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। दरअसल कोर्ट ने पूर्व CM को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। CBI की विशेष कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है। इसके बाद पूर्व CM भूपेश बघेल ने X पर सत्यमेव जयते लिखा है। बता दें कि 4 मार्च को पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका रायपुर कोर्ट में पेश हुए। पिछली सुनवाई में CBI ने अपना पक्ष रखा था। ये दूसरी बार था जब सभी आरोपियों ने कोर्ट में हाजिरी दी। अगली सुनवाई 4 अप्रैल को होगी।

यह भी पढ़ें:- विदेशी महिला ने जांघ पर बनवाया भगवान जगन्नाथ का टैटू, भड़के श्रद्धालु, दो की हुई गिरफ़्तारी

पूर्व CM भूपेश बघेल के बचाव में जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने कोर्ट में दलील रखी। अधिवक्ता दत्त ने कहा कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है। भूपेश ने न तो सीडी बनवाई और न ही सीडी बांटी। उन्होंने किसी तरह का कोई अपराध नहीं किया है। पिछली सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने कहा था कि कोर्ट में CBI बनाम कैलाश मुरारका और अन्य के विरुद्ध जांच पर बहस थी। CBI ने बहस पूरी कर ली है। अब अभियुक्त के वकील बहस करेंगे। लगभग सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए हैं। CBI ने इलेक्ट्रॉनिक सबूत होने का दावा किया है। (Sex CD Scandal)

कांग्रेस संचार प्रमुख ने साधा निशाना

वहीं कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी की तत्कालीन केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भूपेश बघेल के खिलाफ फर्जी सीडी वाले मामले में CBI से मुकदमा दर्ज करवाया था। अब CBI की विशेष अदालत ने सभी धाराओं को हटा दिया है। यह सभी धाराएं गलत थी। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता है। दरअसल, साल 2017 अक्टूबर में छत्तीसगढ़ में एक कथित सेक्स सीडी सामने आई थी, जिसे पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बताया जा रहा था। रायपुर के सिविल लाइन थाने में इसका केस दर्ज हुआ था। बाद में पुलिस दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लाई थी। (Sex CD Scandal)

Back to top button
error: Content is protected !!