बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 700 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
Placement Camp in Chhattisgarh: कांकेर के जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोडेजुंगा में 07 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि निजी क्षेत्र के नियोजकों की ओर से कुल 566 रिक्तियां के आधार पर भर्ती की जाएगी। इस प्लेसमेंट कैंप में सिक्योरिटी गार्ड के 310 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 14, कारपेंटर के 25, मार्केटिंग के 18, सुपरवाइजर के 04, असिस्टेंट सुपरवाइजर के 15, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50, वाहन चालक के 10, होम केयर के 100 और फायर मेन के 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- पूर्व CM भूपेश बघेल को CBI कोर्ट से बड़ी राहत, सेक्स सीडी कांड मामले में सभी आरोपों से बरी
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना पूरा बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता की ओर से प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी। जांजगीर-चांपा जिला रोजगार केंद्र में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 7 मार्च को सुबह 11 बजे 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड, बरपाली चौक गणपति टावर चांपा की ओर से लोन ऑफिसर के 20 पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। (Placement Camp in Chhattisgarh)
महासमुंद में 5 मार्च को प्लेसमेंट कैंप
लोन ऑफिसर के लिए 12वीं से स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है और कार्यक्षेत्र जांजगीर चांपा, कोरबा, रायगड, अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर समेत भिलाई रहेगा। लोन ऑफिसर के लिए वेतनमान 12500 रुपए से 35000 रुपए निर्धारित की गई है। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है। वहीं महासमुंद के जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 5 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। (Placement Camp in Chhattisgarh)
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैंप
5 मार्च को मचेवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रोजगार कार्यालय परिसर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप में NIIT लिमिटेड की ओर से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें ICICI बैंक और एक्सिस बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 20 और 10 पदों समेत HDFC बैंक में वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर के 10 पदों के लिए 10वीं, 12वीं समेत स्नातक में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आवेदक पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 22,000 रुपए से 36,000 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इन पद के लिए ICICI बैंक के लिए 18-25 साल, HDFC बैंक के लिए 18-28 साल समेत एक्सिस बैंक के लिए 18-30 साल होना आवश्यक है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि और स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। (Placement Camp in Chhattisgarh)
जगदलपुर में 10 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
जगदलपुर जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 10 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। एक निजी प्राईवेट फर्म नियोजक के कुल 150 में पदों के लिए भर्ती किया जाएगा। (बीमा सखी महिला कम से कम 10वीं और एलआईसी एजेंट योग्यता 12वीं, मासिक वेतन बीमा सखी के लिए 7000 इन्सेंटिव और एलआईसी एजेंट के लिए कमीशन के आधार पर कार्यक्षेत्र जगदलपुर) इच्छुक आवेदक निर्धारित स्थल पर समयावधि में अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, एक सेट छायाप्रतियां, एक पासपोर्ट साईज फोटोग्राम सहित उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं। यह आयोजन पूरी तरह निशुल्क है। (Placement Camp in Chhattisgarh)



