ट्रंप की हमास को आखिरी चेतावनी, बोले- बंधकों को रिहा करो वरना तुम्हारा काम खत्म

Trump Warns Hamas : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में सभी इजराइली बंदियों को रिहा करने की मांग फिर से उठाई है. ट्रंप ने हमास और गाजा के लोगों को धमकी (Trump Warns Hamas) देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट लिखा, ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, यदि बंदियों को रिहा नहीं किया गया तो उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
यह भी पढ़े :- दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, अब भारत से होगा फाइनल मुकाबला
ट्रंप ने ये भी लिखा, “यह आपकी आखिरी चेतावनी (Trump Warns Hamas) है! नेतृत्व के लिए, अब गाजा छोड़ने का समय आ गया है, जब तक आपके पास मौका है.” साथ ही गाजा के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “एक सुंदर भविष्य आपका इंतजार कर रहा है, लेकिन अगर आप बंधकों को छोड़ते नहीं हैं, तो नहीं. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप मर चुके हैं! एक समझदारी भरा फैसला लें।
पहली बार अमेरिका और हमास के बीच प्रत्यक्ष बातचीत
डोनाल्ट ट्रंप ने ये कड़ी टिप्पणी ऐसे समय में की है जब अमेरिकी अधिकारी हमास के साथ बातचीत और विचार-विमर्श में लगे हुए हैं। इससे पहले अमेरिका की लंबे समय से नीति चली आ रही थी कि आतंकवादी समूह से सीधे तौर पर न जुड़ा जाए। ये बातचीत कतर की राजधानी दोहा में हो रही है। साल 1997 में अमेरिका ने हमास को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था। उसके बाद से यह अमेरिका और हमास के बीच पहली ज्ञात प्रत्यक्ष बातचीत है।
गाजा में कितने बंधक हैं?
इजरायल के अधिकारियों का कहना है कि गाजा में करीब 24 जीवित बंधक मौजूद हैं। इनमें एक अमेरिकी नागरिक एडन अलेक्जेंडर भी शामिल है। इसके साथ ही कम से कम 35 अन्य बंधकों के शव अभी भी गाजा में मौजूद हैं। बता दें कि इजरायल और हमास के बीच 15 महीने की जंग के बाद सीजफायर हुआ था। इस दौरान हमासा ने क इजरायली बंधकों को रिहा किया और इजरायल ने भी फिलिस्तीनी कैदियों को जेल से रिहा किया है। हालांकि, इजरायल-हमास युद्धविरामल अब अधर में लटका हुआ है।



