30 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और डिप्टी CM ने लिया तैयारियों का जायजा
PM Modi Chhattisgarh Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। बिल्हा के मोहभट्ठा गांव में प्रधानमंत्री की विशाल आमसभा होगी। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और डिप्टी CM अरुण साव ने स्थल निरीक्षण कर इसकी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। विधायक धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:- ED Raid At Bhupesh Baghel House : पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड, सुबह-सुबह आवास पर पहुंची टीम
इसी तरह IG संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण और SP रजनेश सिंह समेत जिला प्रशासन-पुलिस के आला अफसर भी मौजूद थे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और डिप्टी CM अरुण साव ने मैदान के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए चिन्हांकित स्थलों का जायजा लिया। डिप्टी CM साव ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ की सौगात लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आसपास रहने वाले लोगों को भी किसी तरह की परेशानी न हो। सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभानी है। (PM Modi Chhattisgarh Tour)

केंद्रीय राज्य मंत्री साहू और डिप्टी CM अरुण साव ने मैदान के हर कोने का भ्रमण कर बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपेड, मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए। DFO सत्यदेव शर्मा, बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत के CEO और सहायक नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल समेत आमसभा की तैयारी से जुड़े अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे। (PM Modi Chhattisgarh Tour)




