Google Analytics —— Meta Pixel

मुंबई आतंकी हमले के सरगना हाफिज सईद को गोलियों से भूना, हालत नाजुक

Hafiz Saeed Attacked : पाकिस्तान के झेलम में एक महत्वपूर्ण घटना घटी है, जहां 26/11 मुंबई आतंकी हमले का प्रमुख साजिशकर्ता हाफिज सईद गोलीबारी में घायल (Hafiz Saeed Attacked) हो गया है. उसे गंभीर हालत में रावलपिंडी के सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हाफिज सईद पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडर मंगला से मुलाकात के बाद लौटते समय इस हमले का शिकार हुआ. हालांकि, खबरें यह भी आईं थीं कि हाफिज सईद इस हमले में मारा गया, लेकिन ऐसा नहीं है. सईद अभी जीवित है और उसका इलाज जारी है.

यह भी पढ़े :- भारत के प्रति प्रेम हम सभी को एक साथ जोड़ता है: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

कौन है हाफिज सईद?

हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जमात-उद-दावा (JuD) का संस्थापक है. वह भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है. 2008 के मुंबई हमलों का मुख्य आरोपी भी हाफिज सईद ही है, जिसमें 166 लोगों की जान गई थी.

यह भी पढ़े :- भारत के प्रति प्रेम हम सभी को एक साथ जोड़ता है: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

हाफिज सईद का जन्म 1950 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले में हुआ था. उसने पाकिस्तान के यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UET), लाहौर से अपनी पढ़ाई की. फिर पाकिस्तान से वह सऊदी अरब चला गया, जहां उसे कट्टर इस्लामिक विचारधारा अपनाने का अवसर मिला. 1980 के दशक में उसने अफगानिस्तान में जिहादियों के साथ मिलकर आतंकवादी गतिविधियों की ट्रेनिंग ली.

भारत में किन-किन वारदातों को दिया अंजाम

2001: संसद हमले में संलिप्तता
2006: मुंबई लोकल ट्रेन धमाके (209 लोगों की मौत)
2008: मुंबई आतंकी हमला (166 लोगों की मौत)
2016: उरी हमला (19 भारतीय सैनिक शहीद)
2019: पुलवामा हमला (40 सीआरपीएफ जवान शहीद)

लश्कर-ए-तैयबा और आतंकवाद

1990 के दशक में हाफिज सईद ने लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना की, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का समर्थन प्राप्त था. यह संगठन भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहा और कश्मीर में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया. 2002 में भारत और अमेरिका ने लश्कर को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया, जिसके बाद हाफिज सईद ने जमात-उद-दावा (JuD) के नाम से नया संगठन बनाया. हालांकि, यह संगठन भी आतंकवाद से जुड़े मामलों में लिप्त पाया गया.

संयुक्त राष्ट्र ने हाफिज सईद को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर रखा है और अमेरिका ने इस पर 10 मिलियन डॉलर (करीब 83 करोड़ रुपये) का इनाम रखा है. पाकिस्तान सरकार ने भी उस पर दिखावे के लिए कुछ कार्रवाइयां कीं, लेकिन हमेशा उसे बचाने का प्रयास किया.

2019 में, पाकिस्तान की एफएटीएफ (FATF) की ग्रे लिस्ट में नाम आने के बाद, पाकिस्तान ने हाफिज सईद को टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया और 10 साल की सजा सुनाई. हालांकि, यह सिर्फ अंतरराष्ट्रीय दबाव का परिणाम था, क्योंकि पाकिस्तान अक्सर उसे सुरक्षा प्रदान करता आया है. (Hafiz Saeed Attacked)

Back to top button
error: Content is protected !!