जंगल सिर्फ हरियाली नहीं…बल्कि जीवन का आधार है: CM साय

World Forestry Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण और जंगलों को बचाने की अपील की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जंगल सिर्फ हरियाली नहीं, बल्कि पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। यह न सिर्फ प्राणवायु (ऑक्सीजन) का प्रमुख स्रोत हैं, बल्कि विभिन्न खाद्य, औषधीय और अन्य उपयोगी संसाधनों का भंडार भी हैं। पेड़ों और जंगलों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर साल 21 मार्च को ‘विश्व वानिकी दिवस’ मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा, दिव्यांगों को नौकरी, महतारी वंदन और पालना योजना का उठा मुद्दा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती जनसंख्या और आधुनिक जीवनशैली के कारण जंगल सिमटते जा रहे हैं और पर्यावरण असंतुलन बढ़ता जा रहा है। जंगलों के घटने से जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की समस्या विकराल रूप ले रही है।पर्यावरणीय असंतुलन का असर मनुष्यों, कृषि और पारिस्थितिकी तंत्र पर साफ दिख रहा है। (World Forestry Day)
वन प्रबंधन और संरक्षण की दिशा में अग्रसर: CM साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का एक बड़ा भूभाग घने वनों से आच्छादित है और यहां की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था भी वनों से गहराई से जुड़ी हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार वन प्रबंधन और सामुदायिक वन संरक्षण के माध्यम से वन्यजीवों और प्राकृतिक संपदाओं को संरक्षित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से न सिर्फ वनों का संरक्षण किया जा रहा है, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी इससे जोड़ा जा रहा है, ताकि वन और आजीविका के बीच संतुलन बना रहे। (World Forestry Day)
CM साय ने लोगों से की अपील
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएं। प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण-मुक्त वातावरण देने की जिम्मेदारी निभाएं। (World Forestry Day)



