Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व CM बघेल के घर CBI छापे का विरोध, कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में किया पुतला दहन

Congress Protest against CBI: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के घर हुई CBI कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। रायपुर के गांधी मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी बिल्डिंग के सामने कार्रवाई के विरोध में पुतला दहन किया गया। इससे पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने CBI और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष समेत कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें:- DSP ने शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, थाने पहुंची पीड़िता, पढ़े पूरी खबर

सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के घड़ी चौक पर CBI और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि जब-जब आलाकमान की ओर से भूपेश बघेल को जिम्मेदारी दी जाती है, तब-तब IT, ED और CBI के छापे पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व CM भूपेश बघेल टूट जाएंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं। केंद्र सरकार दबाव की राजनीति कर रही है। आने वाले 30 मार्च को PM मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे और भूपेश बघेल के घर पर क्या-क्या मिला मंच से बताएंगे, तब लोगों को पता चल जाएगा कि भूपेश बघेल के घर पर की गई कार्रवाई में ED, IT और CBI को क्या मिला है। (Congress Protest against CBI)

विधायक विक्रम मंडावी ने जताया विरोध

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CBI और भाजपा का पुतला फूंका। वहीं बिलासपुर के नेहरू चौक पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार के इशारे पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। CBI की इस कार्रवाई को बदले की राजनीति करार देते हुए कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह प्रदर्शन राज्य के अलग-अलग जिलों में किया गया है। (Congress Protest against CBI)

लोकतांत्रिक तरीके से देंगे जवाब: कांग्रेसी

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे इस कार्रवाई का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देंगे और इसे जनता के सामने उजागर करेंगे। कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन आगामी चुनावी माहौल में बड़ा मुद्दा बन सकता है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजेश पांडे ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा सरकार बनी है, वह विपक्षी दलों को दबाने का प्रयास कर रही है। ED और CBI जैसी जांच एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाया जा सके। (Congress Protest against CBI)

अपनी आवाज करेंगे बुलंद: शिल्पी तिवारी

महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव शिल्पी तिवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार की जांच हो रही है, तो क्या भ्रष्टाचार सिर्फ कांग्रेस में ही दिखता है? भाजपा नेताओं पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती? उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि भाजपा भूपेश बघेल की लोकप्रियता से डरी हुई है, इसलिए बदले की कार्रवाई कर रही है, लेकिन कांग्रेस इसका डटकर विरोध करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी। (Congress Protest against CBI)

Back to top button
error: Content is protected !!