बिहार चुनाव से पहले लालू पर फिर सियासी संकट, वसूल होगी चारा घोटाले की रकम, पढ़े पूरी खबर
बिहार सरकार 950 करोड़ की वापसी के लिए अदालत जाएगी

Bihar Politics in Fodder Scam : बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले 30 साल पुराना चारा घोटाला (Bihar Politics in Fodder Scam) फिर सुर्खियों में है। 950 करोड़ रुपये के इस घोटाले में लालू प्रसाद यादव पांच मामलों में सजायाफ्ता हैं, और कई नेता व अधिकारी भी शामिल हैं। एनडीए सरकार अब इस राशि को सरकारी खजाने में वापस लाने के लिए सक्रिय हो गई है। इसके लिए बिहार सरकार सीबीआई और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से सलाह ले रही है और जल्द ही अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।
यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री मोदी के बिलासपुर दौरे की तैयारियां: मुख्यमंत्री साय पहुंचे कार्यक्रम स्थल
1996 में सामने आए इस घोटाले की जांच पटना हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी थी, साथ ही गबन की राशि वापस लाने का आदेश दिया था। यह पैसा दोषियों की संपत्ति बेचकर वसूलना था, लेकिन अब तक एक भी रुपया वापस नहीं हुआ। प्रक्रिया जटिल होने के बावजूद बीजेपी-जेडीयू सरकार इस दिशा में कदम उठा रही है। चुनावी मौसम में यह मुद्दा सियासी तापमान बढ़ा सकता है।
कैसे निकला चारा घोटाले का जिन्न
दरअसल, चारा घोटाला (Bihar Politics in Fodder Scam ) का मामला 30 साल पुराना है. यह 950 करोड़ का मामला है. बिहार सरकार चारा घोटाले के 950 करोड़ रुपए की वापसी के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएगी. जानकारी के मुताबिक, तब चारा घोटाले की पटना हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच सौपते समय गबन किये गए पैसे को सरकार के खजाने वापस लौटाने की भी जिम्मेदारी दी थी. 1996 के चारा घोटाला मामले में अब तक एक पैसा भी वापस नहीं हुआ है. हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई को चारा घोटाले की जांच मार्च 1996 में सौंपी गई थी. हालांकि पैसा सरकार के खजाने में वापस कैसे आएगा, ये बहुत टेढ़ा काम है. लेकिन सरकार इसके लिए प्रयास करेगी. यह पैसा गबन करने वाले अधिकारियों, राजनेताओं और बिचौलियों के संपति को बेचकर लौटना था. ऐसे में अब भाजपा और जदयू की अगुवाई वाली सरकार इस पैसे की वापसी के लिए पहल करेगी.



