Google Analytics —— Meta Pixel

हिंदू नववर्ष पर पीएम मोदी ने RSS मुख्यालय में हेडगेवार-गोलवरकर को दी श्रद्धांजलि, बोले – यहां आकर अभिभूत हूं…

PM Modi Visit RSS Headquarters : प्रधानमंत्री मोदी आज रविवार को नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय (PM Modi Visit RSS Headquarters) केशव कुंज पहुंचे। उन्होंने RSS संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के स्मारक स्मृति मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े :- यूक्रेन का जोरदार हमला: पुतिन की आलीशान कार में भीषण विस्फोट, हमले से रूस में हाई अलर्ट

इसके बाद वे दीक्षाभूमि गए और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। दीक्षाभूमि RSS कार्यालय के नजदीक ही है। यहां डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने अनुयायियों के साथ 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया था। पिछले साल PM मोदी यहां पहुंचकर ध्यान लगाया था।

इसके बाद PM ने माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की नई एक्सटेंशन बिल्डिंग की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को जनऔषधि केंद्र के जरिए सस्ती दवाएं दे रहे हैं। डायलिसिस सेंटर खुले हैं, जो मुफ्त डायलिसिस सुविधा दे रहे हैं। हम देश को प्रगति के नए शिखर पर लेकर जाएंगे।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा, परम पूज्यनीय डॉ हेडगेवार और गोलवलकर की स्मृति को शत शत नमन. उनकी स्मृति को संजोने इस मंदिर में आकर अभिभूत हूं. भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संगठन शक्ति के मूल्यों को समर्पित ये स्थली हमें राष्ट्र की सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. यह स्थली देश की सेवा में समर्पित लाखों स्वयंसेवकों के लिए उर्जा पुंज है. हमारे प्रयासों से मां भारती का गौरव सदा बढ़ता रहे.

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का पहला दौरा

प्रधानमंत्री मोदी ने स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और इसके दूसरे सरसंघचालक एम एस गोलवलकर को पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, संघ के पूर्व महासचिव सुरेश भैयाजी जोशी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे. मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार इस स्मारक का दौरा किया है।

मोदी ऐसे समय स्मृति मंदिर पहुंचे जब रविवार को संघ का प्रतिपदा कार्यक्रम है जो हिंदू नववर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में गुड़ी पड़वा के अवसर पर मनाया जाता है. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी ने 27 अगस्त 2000 को डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर का दौरा किया था. उस समय वह प्रधानमंत्री थे। (PM Modi Visit RSS Headquarters)

Back to top button
error: Content is protected !!