लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जाएगा
Lalu Yadav Health : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने उन्हें फौरन दिल्ली जाने की सलाह दी। लेकिन, दिल्ली जाने से पहले वह दोपहर में पटना के पारस अस्पताल पहुंचे। यहां पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष उनके साथ हैं। यहां डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। थोड़ी देर बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
यह भी पढ़े :- गरियाबंद: महुआ बीनने गए बुजुर्ग और महिला पर जंगली सुअर का हमला, महिला की मौत
राजद सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद के ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति और गंभीर हो गई है। शुगर लेवल बढ़ने के कारण तकलीफ काफी बढ़ गई है। हालांकि, उनकी तबीयत पिछले दो दिन से खराब है। लेकिन, बुधवार सुबह से उनकी तबियत में और भी गिरावट आई। पटना में चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जाने की सलाह दी है।
देर शाम तक दिल्ली आ सकते हैं लालू यादव
बताया जा रहा है कि लालू यादव को अब एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाने की तैयारी है. पहले नॉर्मल फ्लाइट से आना था लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ये फैसला लिया जा रहा है. देर शाम तक लालू एयर एंबुलेंस से दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ साल से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. किडनी ट्रांसप्लांट से लेकर अन्य स्वास्थ्य कारणों से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया.
किडनी ट्रांसप्लांट: बेटी ने दी नई जिंदगी
साल 2022 में लालू को किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा. डॉक्टरों की जांच में पता चला था कि सिर्फ 25% किडनी ही काम कर रही है. इसके बाद किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की. 5 दिसंबर 2022 को सिंगापुर में सफल ट्रांसप्लांट किया गया. (Lalu Yadav Health )
हार्ट प्रॉब्लम और मुंबई में एंजियोप्लास्टी
लालू यादव को दिल की बीमारी भी है. 2021 में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में सजा काटने के दौरान उनकी हार्ट कंडीशन का पता चला. डॉक्टरों ने विशेषज्ञों से इलाज कराने की सलाह दी. इसके बाद सितंबर 2023 में मुंबई के एक अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई. (Lalu Yadav Health )



