Google Analytics —— Meta Pixel

टैरिफ वॉर से अमेरिकी शेयर बाजार में ‘कोहराम’… 2 दिन में 328 लाख करोड़ स्वाहा

US Stock Market Crash : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दुनिया भर के देशों पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा अमेरिका के लिए ही उलटी पड़ती दिख रही है। 2 अप्रैल को शुरू हुई इस नीति के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 को डाउ जोन्स 5.50% गिरकर 38,314, नैस्डैक 5.82% लुढ़ककर 15,587 और एसएंडपी 500 6% टूटकर 5,074 पर बंद हुआ। दो दिनों में बाजार को 4 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 328 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ—3 अप्रैल को 2 ट्रिलियन और 4 अप्रैल को 1.9 ट्रिलियन डॉलर की चपत।

यह भी पढ़े :- रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

चीन ने जवाब में 10 अप्रैल से अमेरिकी आयात पर 34% टैरिफ और दुर्लभ पृथ्वी खनिजों के निर्यात पर सख्ती की घोषणा की। इससे ट्रेड वॉर की आशंका बढ़ी, जिसने टेक कंपनियों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। Nvidia के शेयर 7.36% और Apple के 7.29% गिर गए। निवेशक डर से बिकवाली कर रहे हैं और सुरक्षित संपत्तियों की ओर भाग रहे हैं।

यूएस फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने चेतावनी दी कि टैरिफ से महंगाई बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। उन्होंने ब्याज दरों में कटौती से इनकार किया, जिससे बाजार और निराश हुआ। दूसरी ओर, ट्रंप ने पॉवेल पर तंज कसते हुए ट्रूथ सोशल पर लिखा, “ब्याज दरें घटाओ, जेरोम, यह सही समय है।” ट्रंप ने इसे “अमीर बनने का मौका” बताते हुए कहा कि यह आर्थिक दर्द लंबे समय तक फायदेमंद होगा।

वैश्विक बाजार भी प्रभावित हुए

जर्मनी का DAX 5%, फ्रांस का CAC 40 4.3% और जापान का निक्केई 2.8% गिरा। तेल और तांबे की कीमतें भी 2021 के निचले स्तर पर पहुंच गईं। ट्रंप ने बीजिंग पर “घबराहट” का आरोप लगाया और वियतनाम जैसे देशों के साथ नए व्यापार समझौतों का संकेत दिया। फ्लोरिडा में गोल्फ खेलते हुए उन्होंने कहा, “केवल कमजोर ही असफल होंगे।

यह अमीर बनने का बढ़िया समय: ट्रंप

बढ़ते ट्रेड वॉर और वैश्विक मंदी की आशंकाओं से निवेशकों का भरोसा डगमगा गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा, ‘यह अमीर बनने का एक बढ़िया समय है’, और इस बात पर जोर दिया कि यह आर्थिक दर्द व्यापार असंतुलन को ठीक करने के लिए एक आवश्यक प्रक्रिया का हिस्सा है. सर्जरी से इसकी तुलना करते हुए, उन्होंने सुझाव दिया कि अस्थायी असुविधा से दीर्घकालिक लाभ मिलेगा. बीजिंग द्वारा जवाबी टैरिफ लगाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर एक और पोस्ट में लिखा, ‘चीन ने गलत खेल खेला, वे घबरा गए- एक ऐसी चीज जो वे बर्दाश्त नहीं कर सकते.’ उन्होंने अन्य देशों के साथ ट्रेड एग्रीमेंट करने का भी संकेत दिया. उन्होंने कहा, ‘अगर वियतनाम को अमेरिका के साथ समझौता करने का मौका मिलता है तो वह हमारे आयात पर अपने टैरिफ को शून्य तक कम करने को तैयार है. (US Stock Market Crash)

केवल कमजोर ही असफल होंगे: ट्रंप

टैरिफ वॉर के कारण विदेशी शेयर बाजारों में भी गिरावट आई. जर्मनी का DAX 5% गिरा, फ्रांस का CAC 40 4.3% गिरा और जापान का निक्केई 225 2.8% लुढ़क गया. इस बीच, तेल की कीमतें 2021 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गईं और तांबे जैसी धातुओं की कीमत में भी इसी तरह की गिरावट देखी गई. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने चेतावनी दी कि टैरिफ के कारण महंगाई चरम पर पहुंच सकती है और जीडीपी ग्रोथ कम हो सकती है, जो ब्याज दरों में कटौती को लेकर सावधानी बरतने का संकेत है. लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए पोस्ट किया, ‘ब्याज दरों में कटौती करें, जेरोम, और राजनीति करना बंद करें.’ चीन के जवाबी टैरिफ के कारण जीई हेल्थकेयर और ड्यूपॉन्ट जैसी कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन ट्रंप ने सकारात्मक तस्वीर पेश करना जारी रखा. फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में वीकेंड पर गोल्फ खेलते हुए उन्होंने कहा, ‘केवल कमजोर ही असफल होंगे. (US Stock Market Crash)

Back to top button
error: Content is protected !!