Google Analytics —— Meta Pixel

RLJP ने NDA से तोड़ा गठबंधन, पशुपति पारस ने कहा- हम बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार

RLJP President Pashupati Paras: RLJP यानी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने NDA से गठबंधन तोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA से कोई नाता नहीं रहेगा। RLJP अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा कि 2014 से लेकर आज तक मैं NDA गठबंधन में था, हमारी पार्टी NDA गठबंधन की एक वफादार, ईमानदार सहयोगी थी, लेकिन जब लोकसभा चुनाव हुए तो बिना किसी कारण के NDA गठबंधन के लोगों ने हमारी पार्टी के साथ अन्याय किया, क्योंकि हमारी पार्टी दलितों की पार्टी है। फिर भी हमने लोकसभा चुनाव में NDA का साथ दिया।

यह भी पढ़ें:- वक्फ के संशोधन से लश्कर-ए-लूट की छूट पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई: मुख्तार अब्बास नकवी

उन्होंने कहा कि 6-8 महीने बाद जब भी बिहार में NDA की बैठक हुई तो भाजपा या JDU के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में हम 5 पांडव हैं, इसमें हमारी पार्टी का नाम कहीं नहीं लिया गया और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के साथ उन्हीं लोगों ने अन्याय किया। हम बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। अगर महागठबंधन के लोग हमें सही समय पर उचित सम्मान देते हैं तो हम भविष्य की राजनीति पर विचार करेंगे। लालू परिवार और RJD से मेरे संबंध शुरुआत से अच्छे रहे हैं। सही समय का इंतजार करें, जब सही समय आएगा, हम सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पशुपति पारस के NDA छोड़ने को लेकर कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं होगा। (RLJP President Pashupati Paras)

बिहार में चुनाव का माहौल तैयार: ललन

केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि मैं कांग्रेस और NDA गठबंधन के अतिरिक्त लोगों से पूछना चाहता हूं कि उनकी भी सरकार यहां थी, तब उन्होंने शिक्षा के लिए क्या किया? अंबेडकर साहब ने कहा था कि राष्ट्रपति का बेटा हो या कोई दलित सभी को एक समान शिक्षा का अधिकार है। आज तक वैसी व्यवस्था नहीं आई है, जो लोग आज इसे मना रहे हैं वे आज तक कहां सोए थे? सामान्य वर्ग की साक्षरता दर 80% है और SC की साक्षरता दर 28% है। इतने बड़े अंतर को दोषी कौन है? जिन लोगों ने 60-65 साल कर राज किया वही दोषी हैं। उन्हें इस दिन को मनाने का कोई अधिकार नहीं है। JDU नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि अभी तक जो प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया है, वह मिथिला के लिए पर्याप्त है। बिहार में चुनाव की तैयारी करने की कोई जरूरत नहीं है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किए हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को जो दिया है, उससे बिहार में चुनाव का माहौल तैयार हो चुका है। (RLJP President Pashupati Paras)

Back to top button
error: Content is protected !!