Google Analytics —— Meta Pixel

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन एक्ट पर सुनवाई आज, चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली 3 जजों की बेंच में लगा मामला

Supreme Court Hearing on Waqf Law : संशोधित वक्त कानून के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के एक वर्ग में नाराजगी के बीच सुप्रीम कोर्ट आज बुधवार को कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच दोपहर दो बजे सुनवाई शुरू करेगी. इसके साथ ही बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा से जुड़े मामले पर आज सबकी नजर रहेगी।

यह भी पढ़े :- बस्तर संभावनाओं की धरती : सब मिलकर लिखेंगे बस्तर के विकास की नई ईबारत: मुख्यमंत्री साय

कुल 72 याचिकाएं सुनवाई के लिए लिस्ट की गई हैं, इनमें से कुछ प्रमुख याचिकाएं हैं

1. AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी
2. AAP विधायक अमानतुल्लाह खान
3. मौलाना अरशद मदनी (जमीयत उलेमा प्रमुख)
4. SP सांसद जियाउर्रहमान बर्क
5. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा
6. कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद
7. समस्त केरल जमीयतुल उलेमा
8. आरजेडी सांसद मनोज झा
8. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
9. जेडीयू नेता परवेज़ सिद्दीकी
10. सैयद कल्बे जवाद नकवी

इनके अलावा कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, सीपीआई जैसी पार्टियों के दूसरे नेताओं ने भी याचिका दायर कर रखी हैं. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी याचिका दाखिल की है. सभी याचिकाओं में मुख्य रूप से यही कहा गया है कि यह मुसलमानों के साथ भेदभाव करने वाला कानून है. वक्फ एक धार्मिक संस्था है. उसके कामकाज में सरकारी दखल गलत है. (Supreme Court Hearing on Waqf Law)

याचिकाओं में क्या कहा गया?

याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि नया वक्फ कानून संविधान के अनुच्छेद 14, 15 (समानता), 25 (धार्मिक स्वतंत्रता) 26 (धार्मिक मामलों की व्यवस्था) और 29 (अल्पसंख्यक अधिकार) जैसे मौलिक अधिकारों के विरुद्ध है. याचिकाकर्ताओं ने कानून में बदलाव को अनुच्छेद 300A यानी संपत्ति के अधिकार के भी खिलाफ बताया है.

केंद्र सरकार ने SC में दाखिल की कैविएट

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है. केंद्र ने किसी भी आदेश से पहले अपना पक्ष सुने जाने की मांग की है. चूंकि वक्फ संशोधन कानून का विरोध करने वाली याचिकाओं में कानून पर रोक लगाने की भी मांग की गई है. ऐसे में सरकार ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि बिना उसका पक्ष सुने कोर्ट कोई एकतरफा आदेश न दे. (Supreme Court Hearing on Waqf Law)

मुर्शिदाबाद जिले हिंसा में बांग्लादेश कनेक्शन की बात सामने आया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई शुरुआती रिपोर्ट मे बांग्लादेशी घुसपैठियों पर शक जताया गया है. इस हिंसा की लंबे समय से प्लानिंग की जा रही थी. आज की तीसरी बड़ी खबर वक्फ मुद्दे पर इमामों के साथ पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की बैठक हो सकती है. वहीं बीजेपी मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के खिलाफ आज बुधवार को शहीदी दिवस मनाएगी. इससे राज्य की राजनीति गर्म है।

Back to top button
error: Content is protected !!