पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती है ममता बनर्जी: आचार्य प्रमोद कृष्णम
Acharya Pramod Krishnam: पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं और राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं। बिहार के हिंदुओं को यह फैसला लेना है कि वे ऐसा होते देखना चाहते हैं या नहीं। मुर्शिदाबाद हिंसा पर कहा कि देश के हिंदू गंभीर खतरे में हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर विचार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं…?, दंगाई डंडे से ही मानेंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। वक्फ कानून पास होने के बाद जिस तरह से बंगाल में लगातार हिंसा हो रही है और मुर्शिदाबाद से लोग पलायन कर रहे हैं। इससे साफ है कि ममता सरकार के संरक्षण में वहां हिंसा हो रही है। ममता बनर्जी कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल की स्थिति सामान्य नहीं है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर कहा कि यह गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए। वक्फ संशोधन विधेयक किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है, यह न्याय दिलाने के लिए है, लेकिन इसे लेकर लोगों को गलत तरीके से भड़काया जा रहा है, यह गलत है। (Acharya Pramod Krishnam)
हिंदू पलायन करने को मजबूर: शर्मा
छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि मुर्शिदाबाद में हिंदू पलायन करने को मजबूर हैं, लोग अपना घर छोड़कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं, वहां ऐसी स्थिति पैदा हो रही है और यह पश्चिम बंगाल सरकार की गलती है, जिसकी वजह से यह सब हो रहा है। देश में कई स्थानों पर घुसपैठ करके ऐसी ही स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है और पश्चिम बंगाल सरकार इसमें शामिल है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि ममता बनर्जी देश में नई जिन्ना बनकर उभरी हैं। ममता बनर्जी अत्याचार की मूर्ति बनकर उभरी हैं। TMC कार्यकर्ता राज्य में अव्यवस्था फैला रहे हैं और ममता बनर्जी उन्हें बचा रही हैं। (Acharya Pramod Krishnam)
पुलिस और राज्य सरकार चुप: अधीर रंजन
इधर, कांग्रेस के पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी मुर्शिदाबाद हिंसा में घायल लोगों से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन पुलिस और राज्य सरकार चुप है। लोग जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, फिर भी राज्य सरकार चुप है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी ने मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा दुख की बात क्या हो सकती है, मैं यहीं का रहने वाला हूं। मैं यहीं पला-बढ़ा, यहीं राजनीति की, इससे ज्यादा दुख की बात क्या हो सकती है, मुर्शिदाबाद ऐसा नहीं है। यहां हिंदू और मुसलमान साथ-साथ पले-बढ़े हैं। बाहर से कुछ अलग तरह के तत्व आकर कोई घटना कर सकते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि मुर्शिदाबाद एक सांप्रदायिक जिला बन गया है, ऐसा नहीं है। (Acharya Pramod Krishnam)
हिंसा के लिए TMC और BJP जिम्मेदार: सलीम
CPI(M) राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर कहा कि कानून देश में बदला है उसके विरोध में देशव्यापी आंदोलन हो रहा है। ममता बनर्जी की सरकार फंस गई है, इसलिए TMC और BJP दोनों ने इस पूरे दंगे का समन्वय और आयोजन किया है, अन्यथा यह पूरे देश में होता, यह केवल मुर्शिदाबाद में क्यों हुआ? क्योंकि वाम मोर्चा और कांग्रेस वहां शक्तिशाली हैं, जिसके कारण 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले, TMC और BJP धर्म के नाम पर फसाद का माहौल बनाने और लोगों को बांटने के लिए एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। लोग भाजपा, TMC को नकार रहे हैं। अगर मामले की न्यायिक जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी। वहीं हावड़ा पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि केंद्रीय बल रूट मार्च नहीं कर रहा है, लेकिन लोगों को सचेत और जागरूक करने के लिए हमारी CISF, RAF इलाके में गश्त कर रही है, ताकि लोग किसी के बहकावे में न आएं। हम हमेशा अलर्ट पर हैं। (Acharya Pramod Krishnam)
रावण खत्म हो गया…अब ताड़का का वध होना है: रघुराज
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उत्तर प्रदेश मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि ऐसे लोग मुगलों के समय में भी गद्दार थे और अब हम लोगों का शासन है तभी गद्दार हैं, ममता बनर्जी जो अपने आपको हिंदू कहती है, लेकिन कभी हिंदू मंदिर में पूजा करने नहीं गई। हमारी जनता ने दिल्ली के रावण को भस्म कर दिया। केजरीवाल जी दिल्ली के रावण हो गए थे> उन्होंने कहा था कि मैं ही दिल्ली का मुख्यमंत्री रहूंगा तो दिल्ली का रावण खत्म हो गया है। अब ताड़का का वध होना है तो ममता जी को हम ताड़का की तरह समाप्त कर देंगे। उन्हें हम चुनाव में हरा देंगे। (Acharya Pramod Krishnam)



