Google Analytics —— Meta Pixel

बिहार विधानसभा चुनाव के लेकर RJD-कांग्रेस के बीच बैठक, INDIA गठबंधन को पशुपति पारस का मिला साथ

RJD Congress Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव और मनोज झा ने दिल्ली में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इसके बाद खड़गे के आवास पर कांग्रेस-राजद नेताओं ने बैठक की। बैठक को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सभी ने बैठक की है और काफी सकारात्मक चर्चा हुई है। हम सभी 17 तारीख को पटना में अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठेंगे। हम पूरी तरह से तैयार हैं। हम बिहार को मजबूती के साथ आगे ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

यह भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती है ममता बनर्जी: आचार्य प्रमोद कृष्णम

उन्होंने कहा कि 20 साल से सत्ता में रही राज्य सरकार और 11 साल से केंद्र में NDA सरकार है। इनके 20 साल के सरकार में बिहार में सबसे गरीब है, प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है और सबसे ज्यादा पलायन होता है। हम मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। महागठबंधन के CM चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि बातचीत के बाद सारी चीजें सामने आ जाएंगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि बैठक अच्छी हुई। हमने कांग्रेस के साथियों के साथ बैठक की थी। किस प्रकार से बिहार के लोगों को बेरोजगारी से मुक्ति दिलाएं, अपराध से कैसे मुक्ति दिलाएं, बिहार में हम पलायन कैसे रोकें और हमारा क्या विजन रहेगा, इस पर चर्चा हुई। एक बात तय है कि जनता ने मूड बना लिया है कि NDA से मुक्ति पानी है। (RJD Congress Meeting)

RJD ने कहा कि जनता के असली सरोकारों को केंद्र में रखकर बिहार में बदलाव सुनिश्चित किया जायेगा। अब सिर्फ व्यापक परिवर्तन की ही बात होगी। खड़गे ने कहा कि इस बार, बिहार में बदलाव निश्चित है। हमने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर महागठबंधन की मजबूती पर चर्चा की। आने वाले चुनाव में बिहार की जनता को हम एक सशक्त, सकारात्मक, न्यायप्रिय व कल्याणकारी विकल्प देंगे। भाजपा और उसके अवसरवादी ठगबंधन से बिहार को मुक्ति मिलेगी। युवा, किसान-मजदूर, महिलाएं, समाज के पिछड़े, अति पिछड़े और अन्य सभी वर्ग के लोग महागठबंधन की सरकार चाहते हैं। (RJD Congress Meeting)

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि बैठक बहुत मजबूत रही और हम एकजुटता के साथ NDA सरकार से लड़ेंगे। कई विषयों पर चर्चा हुई। उन सभी विषयों पर हम क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे। अलग-अलग तिथियों पर हम बैठेंगे और सभी बिंदुओं पर चर्चा करेंगे। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि यह बैठक बस एक शुरुआत थी। 17 तारीख को पटना में दूसरी बैठक है, उसमें जो काम शुरू हुआ है उसे सभी दलों के साथ मिलकर आम सहमति और रणनीति बनाकर बिहार में आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा कि तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हुई बैठक बहुत सफल रही। यह एक अच्छी शुरुआत है। (RJD Congress Meeting)

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी राय है कि इस महीने के अंत तक INDIA गठबंधन के लोगों को बुलाया जाए और एक योजना के तहत पूरे बिहार में 38 जिलों में एकजुट होकर जनता के बीच जाएं और अपनी बात रखें। अगस्त तक हमारी पार्टी की योजना बिहार के जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने, समर्थकों की समस्याओं का समाधान करने की है। निश्चित रूप से NDA गठबंधन को हराने के लिए INDIA गठबंधन को मजबूत करना होगा और सभी छोटी पार्टियों को साथ लाना होगा। बिहार में लोग बदलाव के मूड में हैं। हमने देखा है कि दलित समुदाय NDA गठबंधन से नाराज है। पारस ने कहा ने कहा कि देश में 2 ही गठबंधन हैं। NDA को हराने के लिए INDIA गठबंधन को मजबूत करना होगा। सभी छोटे छोटे दलों को मिलाकर एक बड़ा गठबंधन बनाना होगा। बिहार के लोग बदलाव के मूड में हैं। (RJD Congress Meeting)

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कांग्रेस हमारी सहयोगी पार्टी है। मुलाकात से NDA बेचैन क्यों है? NDA अपने गठबंधन की चिंता करे, वहां मुख्यमंत्री के कई दावेदार हैं। महागठबंधन महा विजय करने जा रहा है। बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री मान लिया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM और कांग्रेस नेता TS सिंहदेव ने कहा कि INDIA गठबंधन वहां चुनाव लड़ेगा। तो सभी कार्यक्रम और योजनाएं साझा होने चाहिए। हमने महाराष्ट्र, झारखंड में साझा घोषणापत्र जारी किया। सीट बंटवारे पर भी चर्चा होगी। (RJD Congress Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!