कांग्रेस और RJD का गठबंधन बेमेल, दोनों का एजेंडा एक-दूसरे का कद कम करना: BJP
BJP on RJD Meeting: उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बिहार चुनाव को लेकर RJD-कांग्रेस की बैठक पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा एकतरफा भारी बहुमत के साथ आ रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारा गठबंधन जीतेगा। बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि कोई चुनौती नहीं है। पूरा UPA, पूरा INDI गठबंधन लड़ेगा, तब भी नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। बिहार सरकार में मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि वे कुछ भी कर लें, कुछ नहीं होगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA फिर से जीतेगा। तेजस्वी यादव शायद चरणस्पर्श करने गए होंगे, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा।
यह भी पढ़ें:- बिहार विधानसभा चुनाव के लेकर RJD-कांग्रेस के बीच बैठक, INDIA गठबंधन को पशुपति पारस का मिला साथ
उन्होंने कहा कि आम लोग NDA, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार के साथ हैं। बिहार में विकास की बहार है। NDA एकजुट है, वे विभाजित हैं, कभी वे स्वघोषित मुख्यमंत्री उम्मीदवार होते हैं तो कभी वे चरणस्पर्श करने चले जाते हैं। यह उनका अपना मामला है, लेकिन बिहार में NDA फिर से जीतेगा। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पूरा बिहार NDA-भाजपा मय है। तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे कितनी भी बैठक कर लें, लेकिन परिणाम जीरो ही आएगा। बिहार की जनता ने मन बनाया है कि पूरी ताकत से NDA गठबंधन को जिताना है। NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। (BJP on RJD Meeting)
कांग्रेस और RJD का गठबंधन बेमेल गठबंधन: भाजपा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि बिहार की जनता से अपील है कि वे 2010 से ज्यादा बहुमत JDU को दें। निसंदेह नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार सरकार के मंत्री राजू सिंह ने तेजस्वी यादव के दिल्ली दौरे पर कहा कि पता नहीं किस-किस से वो मुलाकात कर रहे हैं। समझ नहीं आ रहा, यहां महागठबंधन क्या करेगा। बिहार में इस बार हमारा 2025 में 225 सीटों का नारा चल रहा है। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस और RJD का गठबंधन बेमेल गठबंधन है। दोनों का एजेंडा एक दूसरे का कद कम करना है। RJD कभी नहीं चाहेगी कि कांग्रेस बिहार में फिर से अपना आधार बढ़ाए और कांग्रेस चाहती है कि मैं बिहार में RJD का बड़ा भाई बना रहूं। यह दोनों के बीच आंख मिचौली का खेल है। यह बेमेल गठबंधन है। (BJP on RJD Meeting)



