Google Analytics —— Meta Pixel

वक्फ बिल के विरोध में टायर जलाना, वाहन रोकना और हिंसा नहीं होनी चाहिए: सपा विधायक अबू आजमी

SP MLA Abu Azmi: महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने वक्फ बिल के विरोध में जारी हिंसक प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध का मार्गदर्शन AIMPLB कर रहा है, वे जैसा कहेंगे हम वैसा करेंगे, लेकिन जो लोग विरोध कर रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि विरोध इस तरह से होना चाहिए। उसका उद्देश्य स्पष्ट हो, टायर जलाना, वाहन रोकना और हिंसा नहीं होनी चाहिए। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह वक्फ विधेयक हमारी तरफ से नहीं लाया गया, यह केंद्र सरकार और संसद द्वारा पारित किया गया है तो जम्मू कश्मीर सरकार इस पर विधानसभा में क्या जवाब देती।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस और RJD का गठबंधन बेमेल, दोनों का एजेंडा एक-दूसरे का कद कम करना: BJP

उन्होंने कहा कि अब हम अदालत में गए हैं, नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत सभी दलों ने सुप्रीम कोर्ट के सामने अपनी बात रखी है, अब देखते हैं कि सुप्रीम कोर्ट क्या कहता है। वहीं PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस वाले सबसे बड़ा प्रोपेगेंडा कर रहे है। आज फारुख अब्दुल्ला के बेटे मुख्यमंत्री हैं। कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव लाने का फैसला किया। हमारे मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे? इनकी भाजपा के साथ एक समझ है कि हम वक्फ के खिलाफ प्रस्ताव नहीं लाएंगे। (SP MLA Abu Azmi)

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि AIMIM ने घोषणा की है कि वे वक्फ बोर्ड में लाए गए बदलावों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। मैं पूछता हूं कि क्या हैदराबाद में किसी गरीब को आज तक वक्फ के आधार पर कोई लाभ मिला है? गरीबों को आज तक इसका कोई लाभ नहीं मिला है। केवल AIMIM, कांग्रेस जैसी पार्टियों के मुसलमान नेताओं ने वक्फ को लूटा है। आज वही धरना देने के लिए आगे आ रहे हैं। हमारा निर्णय है कि मुसलमानों को इसका लाभ मिलना चाहिए। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था है। (SP MLA Abu Azmi)

पूरे मुस्लिम समुदाय को दोष नहीं दे सकते: रिजिजू

राज्यपाल ने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बातें कहते हैं, लेकिन संसद में जो भी पारित होता है, उसे लागू होना ही होता है। मैं लंबे समय तक संसद में रहा हूं, अगर कोई इसे रोकता है या देरी करता है तो यह अलग बात है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि इस पर टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं है। यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में भी है, वहां से इसका फैसला सबको पता चल जाएगा। केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वक्फ संपत्तियों पर कुछ मुस्लिम नेताओं का कब्जा रहा है। इसके लिए हम पूरे मुस्लिम समुदाय को दोष नहीं दे सकते। कुछ लोगों ने सभी संपत्तियों पर कब्जा किया, यहां तक कि मुसलमानों, गरीबों, महिलाओं को भी वक्फ संपत्तियों का लाभ नहीं मिला। हम हर किसी को न्याय प्रदान कर रहे हैं। (SP MLA Abu Azmi)

Back to top button
error: Content is protected !!