Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर में कुदरत की तबाही, बादल फटने से कई घर जमींदोज, कई लोगों की मौत

Jammu-Kashmir Heavy Rain : जम्मू-कश्मीर के रामबन ज़िले में इस समय हालात बेहद गंभीर हैं. बीते 24 घंटों से हो रही तेज़ बारिश (Jammu-Kashmir Heavy Rai) ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया है. मूसलधार बारिश की वजह से जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं, जबकि लगातार हो रहे भूस्खलन ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़े :- दिल्ली की जगह जयपुर पहुंची उमर अब्दुल्ला की फ्लाइट, भड़के जम्मू-कश्मीर के सीएम

इस प्राकृतिक आपदा का सबसे बड़ा असर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर पड़ा है, जिसे इस क्षेत्र की ‘लाइफलाइन’ कहा जाता है. कीचड़ और गिरते पत्थरों के कारण यह हाइवे कई स्थानों पर पूरी तरह बंद हो चुका है, जिससे सैकड़ों वाहन बीच रास्ते में फंसे हुए हैं. नतीजतन, ज़रूरी सामान की सप्लाई भी बाधित हो गई है, और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक 3 लोगों की मौत की सूचना आई थी. वहीं, रामबन में बादल फटने और भूस्खलन की भी खबर आ रही है।

बारिश का पानी कई घरों में घुस चुका है. बुज़ुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए ये स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है।

बारिश का स्तर
मान बनिहाल – 71 मिमी
काजी कुंड – 53 मिमी
कुकरनाग – 43 मिमी
पहलगाम – 34 मिमी
श्रीनगर – 12 मिमी (दक्षिण-दक्षिण में 80-100 मिमी तक)

मलबे में दबी गाड़ियां

लैंडस्लाइड के कुछ वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ का मलबा सड़कों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। एक वीडियो में तीन-चार टैंकर और कुछ अन्य गाड़ियां मलबे में पूरी तरह दबी हुई दिख रही हैं। इसके अलावा होटल और घर भी मलबे से प्रभावित दिख रहे हैं।

पुलिस ने लोगों को निकाला

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धरमकुंड में भारी बारिश के कारण चिनाब नदी के पास एक नाले का पानी गांव में घुस गया। बाढ़ से 10 घर पूरी तरह बर्बाद हो गए। 25-30 घरों को थोड़ा-बहुत नुकसान पहुंचा है। धरमकुंड पुलिस ने इलाके में फंसे 90-100 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। (Jammu-Kashmir Heavy Rai)

Back to top button
error: Content is protected !!