Google Analytics —— Meta Pixel

दिव्यांगों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai on Divyang: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त और विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त और विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष लोकेश कावड़िया को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। साथ ही छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त और विकास निगम का नाम परिवर्तित कर छत्तीसगढ़ दिव्यांग जन वित्त और विकास निगम करने की घोषणा की। साथ ही मुख्य मंच से इस अवसर पर 15 दिव्यांग हितग्राहियों को ऋण, 11 दिव्यांग हितग्राहियों को ऋण अदायगी करने पर ब्याज सब्सिडी समेत श्रवण बाधित दिव्यांग को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें:- मैं भारत के बहुत करीब हूं और पाकिस्तान… डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम हमले को बताया- बहुत ज्यादा बुरा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार दिव्यांगों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दिव्यांगों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें दिव्यांग बच्चों का सर्वे कर उनके व्यवसाय और नए स्टार्टअप के लिए ऋण प्रदान कर मदद करनी चाहिए, ताकि उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आ सके। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनो के जीवन में खुशहाली लाने के लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा जिले में आए थे, तब दिव्यांगजनों से उनका विशेष लगाव देखने को मिला था। आज हमारी सरकार ने बेहद अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता को इसकी जिम्मेदारी दी है, जिसका सीधा लाभ दिव्यांग साथियों को मिलेगा। (CM Sai on Divyang)

महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्पों के आधार पर दिव्यांगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और उनके कौशल विकास पर जोर दे रही है। इस अवसर पर उन्होंने लोकेश कावड़िया को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण समारोह में शासकीय दिव्यांग स्कूल माना के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही आकर्षक गीत गाया गया, जिसने सबका मन मोहा।इसके साथ ही राजनांदगांव के दिव्यांग स्कूल के श्रवण बाधित छात्रों द्वारा देशभक्ति नृत्य का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे समेत विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त और विकास निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। (CM Sai on Divyang)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के एक होटल में आयोजित पत्रकार समूह के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और व्यापार, इनोवेशन, कला, प्रशासन, खेल, रियल एस्टेट समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में सम्मानित की जा रही विभूतियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने की यह अच्छी पहल है। इससे सम्मानित होने वाले लोगों का मान सम्मान बढ़ता है, उनको प्रोत्साहन मिलता है और अन्य लोगों को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। CM साय ने कहा कि सम्मानित लोग उत्साह के साथ कार्य करते हुए समाज में आदर्श प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी की भागीदारी हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में पूरे देश में लोगों द्वारा किए जा रहे नवाचार और अच्छे कार्यों से देश को परिचित कराते हैं। इससे ऐसे लोगों का मान-सम्मान बढ़ता है और अन्य लोगों को अच्छे कामों के लिए प्रेरणा मिलती है। (CM Sai on Divyang)

Back to top button
error: Content is protected !!