Google Analytics —— Meta Pixel

पहलगाम के पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा…, मन की बात में बोले पीएम मोदी

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह हमले का जिक्र किया. पीएम ने पहलगाम हमले को लेकर कहा, मेरे मन में पीड़ा है. पहलगाम में आतंकी हमला आतंक के आकाओं की हताशा को दिखाता है. कश्मीर की तरक्की कुछ लोगों को रास नहीं आ रही.

यह भी पढ़े :- पैरों तले रौंदा जा रहा था पाकिस्तानी झंडा, बुर्का पहने महिलाओं ने देखा तो तुरंत हटाया, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

पीएम ने कहा, आज जब मैं आपसे मन की बात कर रहा हूं, तो मन में गहरी पीड़ा है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है. मुझे एहसास है, हर भारतीय का खून, आतंकी हमले की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है. पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है. आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया. आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले को लेकर कहा, भारत के हम लोगों में जो आक्रोश है, वो आक्रोश पूरी दुनिया में है. इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनिया-भर से संवेदनाएं आ रही हैं. पूरा विश्व, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में, 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है. उन्होंने आगे कहा, पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है. भले वो किसी भी राज्य का हो, वो कोई भी भाषा बोलता हो, लेकिन वो उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है।

दुश्मनों को जम्मू-कश्मीर की तरक्की रास नहीं आई

ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक vibrancy थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे. देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को, ये रास नहीं आया।

आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया. हमें देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है।

पूरे विश्व ने इस हमले की निंदा की

पीएम ने कहा, आज दुनिया देख रही है कि इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक आवाज में बोल रहा है. भारत के लोगों में जो आक्रोश है वो आक्रोश पूरी दुनिया में है. इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनिया भर से संवेदनाएं आ रही हैं. मुझे भी ग्लोबल लीडर्स ने फोन किए हैं, पत्र लिखे हैं. इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सब ने कठोर निंदा की है. पीएम ने साथ ही कहा मैं पीड़ित परिवारों को फिर से भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा. इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोर जवाब दिया जाएगा.

PM ने डॉ. के. कस्तूरीरंगन को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा, ‘डॉ. के. कस्तूरीरंगन जी ने देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार करने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी. डॉ. कस्तूरीरंगन, 21वीं सदी की आधुनिक जरूरतों के मुताबिक फॉरवर्ड लुकिंग एजुकेशन का विचार लेकर आए थे. देश की निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. मैं डॉ. के. कस्तूरीरंगन जी को विनम्र भाव से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। (Mann Ki Baat )

PM ने कहा, ‘साथियो, पिछले महीने म्यांमार में आए भूकंप की खौफनाक तस्वीरें आपने जरूर देखी होंगी. भूकंप से वहां बहुत बड़ी तबाही आई, मलबे में फंसे लोगों के लिए एक-एक सांस, एक-एक पल कीमती था. इसलिए भारत ने म्यांमार के हमारे भाई-बहनों के लिए तुरंत ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया. एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट से लेकर नेवी के शिप्स तक म्यांमार की मदद के लिए रवाना हो गए. वहां भारतीय टीम ने एक फील्ड हॉस्पिटल तैयार किया. इंजीनियरों की एक टीम ने अहम इमारतों और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का आकलन करने में मदद की. भारतीय टीम ने वहां कंबल, टेंट,स्लिपिंग बैग्स, दवाइयां, खाने-पीने के सामान के साथ ही और भी बहुत सारी चीजों की सप्लाई की. इस दौरान भारतीय टीम को वहां के लोगों से बहुत सारी तारीफ भी मिली। (Mann Ki Baat )

Back to top button
error: Content is protected !!