देश में 1 मई 2025 से हुए ये 5 बड़े बदलाव, जानिए आप पर कितना पड़ेगा असर

Change From 1 May: महीने का पहला दिन यानी 1 मई अपने साथ 5 बड़े बदलाव लेकर आई है, जिसका असर सीधा आप पर पड़ेगा। बता दें कि आज से अमूल का दूध 2 रुपए महंगा हो गया है। वहीं ATM से फ्री लिमिट के बाद पैसा निकालने के बाद ज्यादा चार्ज देना होगा। इसके अलावा अब वेटिंग टिकट पर स्लीपर और AC कोच में सफर नहीं कर सकेंगे। वहीं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 17 रुपए तक घटा दिए हैं। ऐसे में दिल्ली में अब कीमत 14.50 रुपए घटकर 1747 हो गई। पहले ये 1762 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 17 रुपए घटकर 1851.50 में मिल रहा है। पहले इसके दाम 1 हजार 868.50 थे।
यह भी पढ़ें:- अब पाकिस्तान की हवाई घेराबंदी…, भारत ने दुश्मन के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस
मुंबई में सिलेंडर 14.50 घटकर 1699 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1906.50 का मिल रहा है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह दिल्ली में 853, मुंबई में 852.50 और रायपुर में 924 रुपए का मिल रहा है। बता दें कि मदर डेयरी और वेरका ब्रांड और अमूल ने देशभर में दूध के दाम में 2 रुपए लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें आज यानी 1 मई से लागू हो गई है। अमूल स्टैंडर्ड, अमूल बफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल चाय मजा, अमूल ताजा और अमूल काऊ मिल्क की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने आज से ATM विड्रॉल चार्ज को रिवाइज किया है। (Change From 1 May)
मंथली लिमिट खत्म होने पर लगेगा झटका
RBI के मुताबिक फ्री मंथली लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों को अब ATM पर प्रति लेनदेन 23 का भुगतान करना होगा। पहले प्रति लेनदेन पर 21 रुपए का चार्ज लगता था। यह शुल्क 2022 में लागू किया गया था। फ्री लिमिट के बाद हर एक कैश विड्रॉल पर 23 का चार्ज लगेगा। आप हर महीने अपने बैंक के ATM पर 5 फ्री ATM ट्रांजैक्शन्स कर सकते हैं। मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के ATM पर 3 फ्री ट्रांजैक्शन्स दिया गया है। नॉन-मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के ATM पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन्स मिलेगा। फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह नियम भारत में सभी बैंकों के सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए लागू की गई है। (Change From 1 May)
ATM विड्रॉल चार्ज में बढ़ोतरी
RBI ने बैंकों को बढ़ती लागतों को कवर करने के लिए ATM विड्रॉल चार्ज बढ़ाने की अनुमति दी है। समय के साथ ATM का रखरखाव, सुरक्षा प्रणालियों को अपग्रेड करना और ऑपरेशन को मैनेज करना ज्यादा महंगा हो गया है। इसलिए यह फैसला लिया गया है। वहीं भारतीय रेलवे के नए नियम आज से लागू हो गए हैं, जिसके मुताबिक वेटिंग लिस्ट टिकट वाले यात्रियों को अब स्लीपर या AC कोच में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी, जिन यात्रियों के टिकट वेटिंग लिस्ट में हैं, वे अब सिर्फ जनरल कोच में ही यात्रा कर सकेंगे। अगर कोई यात्री वेटिंग टिकट पर AC या स्लीपर कोच में यात्रा करता हुआ पाया जाता है तो उस पर जुर्माना लगेगा। इसका उद्देश्य यात्रा में सुविधा बढ़ाना और कोच में भीड़भाड़ कम करना है। (Change From 1 May)
वेटिंग टिकट पर यात्रा करना पड़ेगा महंगा
वेटिंग टिकट पर AC कोच में यात्रा करने पर 440 और स्लीपर के लिए 250 रुपए जुर्माना देना होगा। इसके अलावा आपको ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से लेकर उस स्टेशन तक का किराया देना होगा, जहां आप पकड़े गए हैं। रेलवे ने बताया कि IRCTC के जरिए बुक किए गए टिकट कन्फर्म न होने पर अपने आप रद्द हो जाते हैं, लेकिन काउंटर से बुक किए गए टिकट का इस्तेमाल लोग ट्रेन में चढ़ने के लिए करते हैं। इस वजह से कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को असुविधा होती है। 1 मई 2025 से लागू होने वाला एक और नियम यह है कि IRCTC की वेबसाइट या ऐप से बुक की जाने वाली हर ट्रेन टिकट के लिए OTP-आधारित मोबाइल सत्यापन की आवश्यकता होगी। इस उपाय का उद्देश्य सुरक्षा बढ़ाना और बुकिंग प्रणाली के दुरुपयोग को रोकना है। (Change From 1 May)
26 क्षेत्रीय बैंकों का विलय
इधर, 1 मई से 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों यानी RRB के विलय का चौथा चरण लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने कहा कि 10 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का विलय का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ ऑपरेटिंग कॉस्ट को कम करना है। मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक और मध्यांचल ग्रामीण बैंक का विलय कर मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक बनाया गया है। इसका मुख्यालय इंदौर में है, जो बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रायोजित है। महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक और विदर्भ कोंकण ग्रामीण बैंक का विलय कर महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक बनाया गया है। इसका मुख्यालय संभाजीनगर में है, जो बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से प्रायोजित है। (Change From 1 May)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक और सौराष्ट्र ग्रामीण बैंक गुजरात ग्रामीण बैंक बनाने के लिए विलय किया गया है। इसका मुख्यालय वडोदरा में है, जो बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से प्रायोजित है। इसी तरह जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी बैंकों का विलय किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 6 मई को इस योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगी। इस विलय से RRBs की कुल संख्या 43 से घटकर 28 रह सकती है। इधर, 1 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर है तो डीजल 87.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। रायपुर में पेट्रोल 100.39 रुपए लीटर तो डीजल 93.33 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। बता दें कि हर महीने के पहले दिन कोई न कोई बदलाव होता ही है, जो जनता पर सीधे असर डालता है। (Change From 1 May)



