Google Analytics —— Meta Pixel

बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Badrinath Dham Door Open: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे खोल दिए गए। मंदिर के रावल यानी मुख्य पुजारी ने गणेश पूजा के बाद मंदिर के पट खोले। इसके बाद गढ़वाल राइफल्स के बैंड ने पारंपरिक धुन बजाई। इसी के साथ चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो गई है। कपाट खुलने के बाद 2 घंटे के भीतर 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पूजा-अर्चना की। बता दें कि श्रद्धालु अगले 6 महीने तक भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पाएंगे। दरअसल, 3 मई को भगवान बद्रीविशाल की पालकी, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, कुबेर और उद्धव की उत्सव डोली धाम पहुंची थी। इससे पहले 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री-यमुनोत्री धाम और 2 मई को केदारनाथ धाम के पट खोले गए थे।

यह भी पढ़ें:- CG NEWS : मरीजों को मिल रही सिर्फ ‘तारीख पर तारीख’, सांसद ने उठाई सरकारी कार्डियक इंस्टिट्यूट की दुर्दशा की आवाज

इधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से बातचीत की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी की यात्रा सुखद हो। सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं, चारधाम यात्रा थोड़ी कठिन है, लेकिन उसके बावजूद भी प्रयास किए गए हैं कि यात्रा में कम से कम कठिनाई हो और यात्रा सुरक्षित हो, इसके लिए सभी विभागों की समीक्षा की गई है और आगे भी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवान का दर्शन-पूजन शुरू हो गया है। पूरे देशभर से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री और श्रद्धालु आए हैं। सभी में बहुत उत्साह है। मंदिर समिति, हितधारकों, तीर्थ पुरोहितों, हमारे धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग करने वाले और स्थानीय लोगों के द्वारा इस भव्य यात्रा को सफल बनाने के लिए कई प्रबंध किए गए हैं। (Badrinath Dham Door Open)

 

CM धामी ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि चारधाम यात्रा में आने पर सभी श्रद्धालुओं की यात्रा बिना किसी बाधा, विघ्न और परेशानी के सफल हो। 2023 के फरवरी माह में आपदा के कारण हमारे जोशीमठ के क्षेत्र में लगभग 20% स्थान में दरारें आ गई थी। इसके लिए भारत सरकार की एजेंसियों और राज्य सरकार की एजेंसियों ने सर्वे किया। सर्वे के बाद नवनिर्माण के लिए रिपोर्ट दी गई। 1700 करोड़ की धनराशि यहां के लिए स्वीकृत हुई है। मैं देवभूमि उत्तराखंड और ज्योतिमठ के सभी लोगों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल ने कहा कि यह दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि लोग मंदिर में प्रार्थना करने के लिए 6 महीने तक इंतजार करते हैं। सबसे पहले सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की जाती है। फिर भगवान के पवित्र कपाट खोले जाते हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने राष्ट्र की ओर से यहां ‘पूजन’ किया। (Badrinath Dham Door Open)

Back to top button
error: Content is protected !!