नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिया सेना का साथ, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कार्रवाई को बताया न्यूनतम
Congress on Operation Sindoor: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस ने बधाई दी है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। जय हिंद। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पाकिस्तान और पीओके से निकलने वाले सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ भारत की एक अडिग राष्ट्रीय नीति है। हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है, जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया है। हम उनके दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना करते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के दिन से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कोई भी निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सशस्त्र बलों और सरकार के साथ खड़ी है।
यह भी पढ़ें:- भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: गृहमंत्री अमित शाह
खड़गे ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और एकजुटता समय की मांग है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है। हमारे नेताओं ने अतीत में रास्ता दिखाया है और हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोच्च है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि भारत की यह अडिग नीति होनी चाहिए कि पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवाद के सभी स्रोतों का पूरी तरह से सफाया किया जाए, और यह नीति हमेशा सर्वोच्च राष्ट्रीय हित से प्रेरित होनी चाहिए। यह समय एकता और एकजुटता का है। 22 अप्रैल की रात से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यह स्पष्ट रूप से कह रही है कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में राष्ट्र की कार्रवाई को लेकर सरकार को हमारा पूर्ण समर्थन रहेगा। कांग्रेस पार्टी हमारे सशस्त्र बलों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। (Congress on Operation Sindoor)
कांग्रेस हमारे सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़ी: जयराम
कांग्रेस सांसद जयराम ने कहा कि पाकिस्तान और पीओके में आतंकवाद के सभी स्रोतों को खत्म करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता हमेशा अटल और सर्वोच्च राष्ट्रीय हित में होनी चाहिए। यह एकता और एकजुटता का समय है। 22 अप्रैल की रात से ही, कांग्रेस स्पष्ट रूप से कह रही है कि पहलगाम आतंकी हमले के प्रति राष्ट्र की प्रतिक्रिया में सरकार को हमारा पूरा समर्थन मिलेगा। कांग्रेस हमारे सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़ी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमें हमारी सेना पर बहुत गर्व है। भारत के किसी नागरिक की तरफ या भारत पर कोई आंख उठाकर देखे और कोई आतंकवादी गतिविधि करने की कोशिश करे, तो उसका यही अंजाम होगा, आज हमारी सेना ने यह फिर से साबित करके दिखाया है। कांग्रेस पार्टी ने खुलकर कहा है कि हम सरकार के साथ खड़े हैं। (Congress on Operation Sindoor)
तीनों सेनाओं को बधाई: दीक्षित
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहते हैं, हमें अपनी सेना पर बहुत गर्व है। जो कोई भी हमारी धरती पर हमारे निर्दोष नागरिकों के खिलाफ आतंकी हमला करने की हिम्मत करेगा, उसका यही हश्र होगा। 22 अप्रैल की रात को जिस दिन पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से सरकार का समर्थन किया था और कहा था कि पूरा देश एक स्वर में बोलेगा, सरकार के पीछे खड़ा होगा। पाकिस्तान पीड़ित नहीं है। पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों को पीड़ित किया है, तो फिर वे बदला लेने की हिम्मत कैसे कर सकते हैं? मुझे लगता है कि पाकिस्तान जब इस तरह की बातें करता है तो वह खुद को बहुत ज्यादा आंक रहा होता है। आज वैश्विक समुदाय में देश पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गया है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि ये बहुत ही अच्छी खबर है और मैं अपनी तीनों सेनाओं (थल, जल,वायु सेना) को बधाई देता हूं। (Congress on Operation Sindoor)
सरकार सोच-समझकर कदम उठा रही: गहलोत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि पहलगाम हमला बहुत दर्दनाक था। लोग उम्मीद कर रहे थे कि सरकार कोई कार्रवाई करेगी। राहुल गांधी सहित पूरे विपक्ष ने सरकार का समर्थन किया। सरकार सोच-समझकर कदम उठा रही है। अब समय ही बताएगा कि स्थिति क्या मोड़ लेती है। पूरा देश एकजुट है। कांग्रेस विधायक और राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि हमारी सेना ने आतंकियों के 9 जगहों पर हमले किए हैं और जवाब दिया है। हमें हमारी सेना पर गर्व है जो हमेशा हमारी हिफाजत करने के लिए तप्तर रहते हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मैं सेना को बधाई देता हूं। हमें हमेशा अपनी सेना पर गर्व है। सेना ने मजबूती से कार्रवाई की है। मुझे लगता है कि जहां भी आतंकवाद पनप रहा है, हमें उसे खत्म करने की जरूरत है। (Congress on Operation Sindoor)
भारतीय सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सलाम: गुरजीत
राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह से आतंकवादियों ने पर्यटकों की हत्या की, तब से पूरे देश में लोग कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आज हम सभी भारतीय सेना द्वारा की गई इस कार्रवाई का समर्थन करते हैं और हम सब एक साथ हैं। ऐसे समय में हमारे राजस्थान सरकार के मुखिया और मंत्रियों को गुजरात के बजाय राजस्थान में होना चाहिए। अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि हम भारतीय सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सलाम करते हैं। कांग्रेस पार्टी देश और सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों का मनोबल ऊंचा है। हम इस कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री की सराहना करते हैं। (Congress on Operation Sindoor)
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उठाया सवाल
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि इसका बेहतर जवाब दिया जाना चाहिए, यह न्यूनतम है। हमारी सेना ने वही किया जो भारत सरकार ने उन्हें करने को कहा था, लेकिन इससे ज्यादा जवाब देना जरूरी था ये कम से कम जवाब है। सवाल फिर से उठता है। क्या हर एक आतंकवादी मारा गया? क्या एक और पहलगाम नहीं होगा? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों की बची हुई जमीन को नष्ट कर दिया जाएगा। अगर ऐसा हुआ है तो यह अच्छा है। पंजाब कांग्रेस के नेता राज कुमार वेरका ने कहा कि पूरी दुनिया देश द्वारा उठाए गए कदम की सराहना कर रही है। पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित किया जाना चाहिए। आज कोई भी पाकिस्तान के साथ खड़ा नहीं है। पंजाब के लोग देश के लिए लड़ने के लिए हमेशा तैयार हैं। अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि हम भारतीय सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सलाम करते हैं। कांग्रेस पार्टी देश और सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों का मनोबल ऊंचा है। हम इस कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री की सराहना करते हैं। (Congress on Operation Sindoor)



