Google Analytics —— Meta Pixel

नर्स बहनें देवी स्वरूप होती हैं, जो निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करती है: CM साय 

International Nurses Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर समर्पण और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति सभी नर्सों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में नर्सों का हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। हमारी नर्स बहनें भी देवी स्वरूप होती हैं, जो निःस्वार्थ भाव से मानवता की सच्ची सेवा कर दूसरों के जीवन को खुशियों से भर देती हैं।

यह भी पढ़ें:- AMSFC-2024 in Raipur : “सुरक्षा के साथ समृद्धि की ओर” , रायपुर में 40वां वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह संपन्न

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के पुराने ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की ओर से दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल होंगे। विधायक पुरंदर मिश्रा भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. यू.एस. पैकरा और सहायक संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. पुनीत गुप्ता, अधिष्ठाता, जेएनएम मेडिकल कॉलेज डॉ. विवेक चौधरी समेत डॉ. संतोष सोनकर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर विशेष अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप नर्सिंग अधीक्षक नंदा रंगारी करेंगी। (International Nurses Day)

CM साय ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों समेत प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे। (International Nurses Day)

Back to top button
error: Content is protected !!