Google Analytics —— Meta Pixel

Durg Road Accident: तेज रफ्तार बस ने ली युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Durg Road Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात को नंदिनी थाना क्षेत्र के कोड़िया-नंदकट्ठी गांव के पास हुआ, जब दुर्ग से बेमेतरा की ओर जा रही तेज रफ्तार बस (CG 07 E 6111) ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक सवार युवक की पहचान तेज कुमार साहू (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम मेडेसरा से अपने गांव नंदकट्ठी जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की गति बहुत अधिक थी और ड्राइवर लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई और बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। (Durg Road Accident)

यह भी पढ़ें :- BSF Jawan Return : सीमा पार करने पर पकड़े गए BSF जवान पीके साहू की वतन वापसी, भारत ने भी पाक रेंजर को लौटाया

हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने मेडेसरा-नंदकट्ठी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी, लोगों को समझाया

मामले की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए। इसके बाद प्रशासन ने तहसीलदार को बुलाया। तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी और बस मालिक व बीमा कंपनी से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। (Durg Road Accident)

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर लिया है। ड्राइवर की पहचान की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!