Sahu Samaj Mungaser : साहू समाज मुनगासेर द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह व स्वर्ण जयंती समारोह का 15 मई को होगा भव्य आयोजन, कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

Sahu Samaj Mungaser : साहू समाज मुनगासेर द्वारा 15 मई 2025, दिन गुरुवार, दोपहर : 2 बजे को ग्राम मुनगासेर (विकासखंड बागबाहरा, जिला महासमुंद) में आदर्श सामूहिक विवाह एवं स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
यह भी पढ़ें :- पाकिस्तान से लौटे BSF जवान की पत्नी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार, कहा- PM मोदी हैं तो सब कुछ संभव है
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन लाल साहू होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन लाल साहू होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहू समाज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू करेंगे।
साहू समाज के कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित कुमार साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, भाटापारा विधायक इंद्र कुमार साव, कसडोल विधायक संदीप साहू, साहू संघ महासमुंद जिलाध्यक्ष धरमदास साहू एवं भाजपा महासमुंद जिलाध्यक्ष येतराम साहू उपस्थित रहेंगे। (Sahu Samaj Mungaser)
सामाजिक समरसता, एकता और वैवाहिक सरलता का प्रतीक
गौरतलब है कि 15 मई 1975 को मुनगासेर में ऐतिहासिक आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ था, जिसमें 27 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था। यह आयोजन सामाजिक समरसता, एकता और वैवाहिक सरलता का प्रतीक माना गया, जिसने बाद में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान व उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों में कन्या विवाह योजनाओं को प्रेरणा दी। उसी आयोजन की स्वर्ण जयंती वर्ष पर यह समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसकी पूरे प्रदेश में व्यापक चर्चा है। (Sahu Samaj Mungaser)
समाजहित व जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी
कार्यक्रम में समाजहित व जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। शिक्षा, सामाजिक दायित्व, राजनीतिक जागरूकता और सामूहिक विवाह की प्रासंगिकता जैसे विषयों पर वक्तागण प्रेरक विचार साझा करेंगे। समारोह का उद्देश्य सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना और भावी पीढ़ी को सामाजिक मूल्यों से जोड़ना है। (Sahu Samaj Mungaser)



