Karregutta Naxal Operation : 21 दिन के ऑपरेशन में 31 नक्सली ढेर, भारी हथियार जब्त, फोर्स ने जारी की डॉक्यूमेंट्री

Karregutta Naxal Operation : छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा हिल्स में सुरक्षाबलों ने 21 दिन तक चले ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस दौरान हुई मुठभेड़ों में जवानों ने कुल 31 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें ACM (एरिया कमेटी मेंबर) और DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) जैसे वरिष्ठ नक्सली भी शामिल हैं। ऑपरेशन का लाइव एनकाउंटर वीडियो सामने आया है जिसमें जवानों की नक्सलियों पर भारी गोलीबारी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें :- Durg Sex Racket : दुर्ग के अहेरी गांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ग्रामीणों के हंगामे के बाद 2 युवती समेत 4 गिरफ्तार
बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद
CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने कर्रेगुट्टा हिल्स में बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किए। इनमें 450 से अधिक IED को डिफ्यूज किया गया, वहीं UBGL, INSAS, SLR और एयर गन जैसे सैकड़ों हथियार जब्त किए गए। सबसे बड़ी कामयाबी के तौर पर पहली बार नक्सलियों की फैक्ट्री से 2 मेगा स्नाइपर बरामद किए गए हैं, जिनकी मारक क्षमता 500 मीटर तक है। साथ ही स्नाइपर बनाने की एक विस्तृत गाइडबुक भी मिली है, जिसे सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किया गया। (Karregutta Naxal Operation)
CRPF के डीजी जीपी सिंह ने बताया कि यह पहली बार है जब नक्सलियों के पास से इतने एडवांस हथियार मिले हैं। छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम ने बताया कि नक्सलियों की 4 हथियार फैक्ट्री को ध्वस्त किया गया है। (Karregutta Naxal Operation)
नक्सलियों ने दो साल का राशन स्टॉक कर रखा था
कर्रेगुट्टा हिल्स को नक्सली अब तक सबसे सुरक्षित अड्डा मानते थे, जहां उन्होंने दो साल का राशन स्टॉक कर रखा था। फोर्स ने 14 मई को एक संयुक्त प्रेस वार्ता कर ऑपरेशन की पूरी जानकारी साझा की और ‘ऑपरेशन कर्रेगुट्टा’ पर आधारित 8 मिनट की डॉक्यूमेंट्री जारी की, जिसमें इस अभियान की चुनौतियों और सफलता को दर्शाया गया है। (Karregutta Naxal Operation)
यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक मानी जा रही है।



