Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस के सवाल का JDU सांसद संजय झा ने दिया जवाब, कहा- बिहार में किसी पर कोई प्रतिबंध नहीं है

JDU MP Sanjay Jha: कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं मिलने पर JDU सांसद संजय झा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि क्या किसी छात्रावास में राजनीतिक बैठक की जाती है? इसलिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, लेकिन उनकी पार्टी ने जब बाद में टाउन हॉल में अनुमति मांगी तो उन्हें अनुमति दे दी गई। राहुल गांधी किसी गरीब छात्र या पिछड़े से मतलब नहीं था। वे केवल वहां राजनीति करने गए थे, क्योंकि इस साल बिहार में चुनाव है। राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं। बिहार में किसी पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जब सरकार में राजद-कांग्रेस साथ थी तो उन्हीं दलितों, पिछड़ों को पंचायत तक में आरक्षण नहीं था। नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद आरक्षण दिया जा रहा है, जहां तक जातिगत जनगणना की बात है, नीतीश कुमार इस देश के अकेले नेता हैं, जिन्होंने बिहार में जाति आधारित जनगणना करवाई और उसके आंकड़े जारी किए।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बिहार सरकार से सवाल, पूछा- क्या दलितों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है ? 

उन्होंने कहा कि जब हम (JDU) INDIA गठबंधन में थे, तब भी हमने बार-बार प्रस्ताव रखा, लेकिन वे उसे स्वीकार नहीं करते थे। एलजेपी-रामविलास नेता अरुण भारती ने कहा कि दलितों और पिछड़ों को ठगने का जो हुनर कांग्रेस का है वो आज 100 साल बाद भी कायम है, राहुल गांधी जिस शिक्षा न्याय संवाद को लेकर बिहार आए हुए हैं, उनसे पूछना चाहिए कि क्या आपने अपने शासनकाल में कभी दलितों के साथ न्याय किया है? आपने आज तक कभी बाबा साहब अंबेडकर के साथ न्याय नहीं किया। जब ये सत्ता में नहीं होते है तो इन्हें दलित याद आते हैं और जब ये सत्ता में होते हैं तो दलितों के साथ जितना अन्याय करना होता वे पूरा करते हैं। उनसे पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के साथ क्या न्याय किया था ? कांग्रेस और राहुल गांधी दलितों और पिछड़ों के लिए राहु हैं राहु। (JDU MP Sanjay Jha)

राहुल गांधी ने जबरदस्ती कार्यक्रम किया: चौधरी

बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के नेता प्रतिपक्ष इस तरह की बोली बोल रहे हैं, इस तरह गुंडागर्दी करने पर उतर गए हैं। बिहार सरकार की योजना को लेकर ही कभी हम छात्रावास में जाते हैं। किसी राजनीतिक बैठक के लिए किसी को वहां जाने की अनुमति नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की ओर जा रहा है। पीड़ादायक है कि नेता प्रतिपक्ष को जहां जाने की अनुमति नहीं दी गई, उनकी पार्टी के नेताओं ने टाउन हॉल की बुकिंग करवाई थी लेकिन फिर भी गुंडागर्दी करके, बल प्रयोग करके राहुल गांधी ने जबरदस्ती कार्यक्रम किया। यह शर्मनाक है। राहुल गांधी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। (JDU MP Sanjay Jha)

RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी के दरभंगा दौरे पर कहा कि चुनाव का समय है तो सभी पार्टी के लोग आएंगे-जाएंगे। इसमें क्या नोटिस करना है कि कौन आया या कौन गया ? भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी नाटक करने में काफी तेज हैं। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि आप विपक्ष के नेता हैं। अच्छा होता अगर वे वहां जाकर लोगों के आंसू पोंछते, जहां पाकिस्तानियों ने लोगों को चोट पहुंचाई है। इधर, कांग्रेस सांसद ने बिहार के पटना सिटी सेंटर मॉल स्थित PVR में ‘फुले’ फिल्म देखी। इसे लेकर उन्होंने कहा कि सभी को ‘फुले जी’ की फिल्म देखनी चाहिए, यह बहुत अच्छी है। राहुल गांधी ने दरभंगा पुलिस प्रशासन पर कहा कि हमें जो करना था हमने कर दिया। मैंने वहां जाति जनगणना पर बात की। हमें हॉस्टल के अंदर नहीं जाने दिया शायद इसलिए क्योंकि वहां हालत बहुत खराब थी। उन्होंने मुझ पर केस लगाए हैं और मेरे ऊपर 30-32 केस हैं। ये सभी मेरे मेडल हैं। (JDU MP Sanjay Jha)

Back to top button
error: Content is protected !!