Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बिहार सरकार से सवाल, पूछा- क्या दलितों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है ? 

Kharge on Bihar Government: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार के दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उन्हें छात्रों को संबोधित करने से रोकने की कोशिश की। हालांकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अंबेडकर छात्रावास में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही कहा कि आपको एक साथ खड़ा होना है। बिहार की पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, लेकिन वे मुझे नहीं रोक पाई, क्योंकि आप सभी की शक्ति मेरे पीछे है। हमने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि आपको जाति जनगणना करानी होगी। वे लोकतंत्र, संविधान और जाति जनगणना के खिलाफ हैं।

यह भी पढ़ें:- भारत को PoK और पाकिस्तान को अपने नियंत्रण में ले लेना चाहिए: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले 

बिहार कांग्रेस के दावों के अनुसार दरभंगा जिला प्रशासन ने उन्हें यह कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी थी। कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि राहुल गांधी जद्दोजहद और तहरीक के इंसान हैं। वे संघर्षशील इंसान हैं, जो किसी आंधी-तूफान के आगे रुकते नहीं हैं। हमने प्रयास किया था कि हमें जाने दिया जाए, क्योंकि हम वहां केवल संवाद करेंगे, लेकिन प्रशासन ने हमें रोक दिया था। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूरी बिहार सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है। मुझे लगता है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर ही नीतीश कुमार की सरकार ने राहुल गांधी को रोका होगा। राहुल गांधी को रोकने का दम किसी में नहीं है। (Kharge on Bihar Government)

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बिहार सरकार से सवाल किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि अब क्या दलित, वंचित, पिछड़े वर्ग के छात्रों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है ? क्या उनकी शिक्षा, उनकी भर्ती परीक्षा और नौकरियों के बारे में उनसे बातचीत करना कोई पाप है ? JDU-BJP सरकार ने बिहार में दरभंगा के आंबेडकर हॉस्टल में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम में राहुल गांधी को शामिल होने से रोके की कोशिश की, जो तानाशाही की पराकाष्ठा है। लोकतंत्र की जन्मस्थली, बिहार इस अन्याय को याद रखेगी और समय आने पर JDU-BJP को इसका उचित जवाब भी देगी। (Kharge on Bihar Government)

Back to top button
error: Content is protected !!