भारत को PoK और पाकिस्तान को अपने नियंत्रण में ले लेना चाहिए: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Union Minister Ramdas Athawale: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पाकिस्तान और Pok को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जो आतंकवादियों को बढ़ावा देता है। भारत पर कई बार आतंकवादियों ने हमला किया है। इन हमलों के लिए पाकिस्तानी सरकार और पाकिस्तानी सेना जिम्मेदार है। भारत को पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) को वापस ले लेना चाहिए, क्योंकि अगर PoJK पाकिस्तान के पास रहा तो भारत पर आतंकवादी हमले होते रहेंगे। अगर समय मिले तो भारत को पाकिस्तान को भी अपने नियंत्रण में ले लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान के पास है आतंकवादियों की लंबी सूची…जिसे भारत को सौंपे जाने की जरूरत: विदेश मंत्री जयशंकर
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कहा कि आज सीजफायर के बाद भारत और पाकिस्तान में क्या हो रहा है? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर में सेना के बीच गए। हमारी सेना ने केवल पाकिस्तान के आतंकी मुख्यालयों को निशाना बनाया था। यह सत्य है कि पाकिस्तानी आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा और हमने उनके कुकर्मों पर मारा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आप कांग्रेस का पिछले वर्षों का इतिहास उठाकर देखें। जब-जब हमें कुछ ऐसी उपलब्धी मिली है, जिस पर देश गर्व कर सके। तब कांग्रेस ने हमेशा उस पर प्रश्न खड़े किए हैं। जब देश ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी तब कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न खड़े किए थे। (Union Minister Ramdas Athawale)
हमने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया: दीया
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि हमारी सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सारे देश को उन पर गर्व है। यहां के स्थानीय लोगों से हम मिले तो उनके मन में अभी एक चिंता है कि पर्यटन को किस तरह आगे बढ़ाया जाए क्योंकि इस हादसे के बाद पर्यटन कुछ कम हुआ है। 2019 में करीब 25 लाख यात्री श्रीनगर एयरपोर्ट पर आते थे और 2024 में करीब 45 लाख पर्यटक यहां आते थे। जो परिवार पर्यटन पर निर्भर हैं, इसका लाभ उन सभी को मिला है। राजस्थान की डिप्टी CM दीया कुमारी ने कहा कि जिस तरह पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारे निर्दोष नागरिकों पर हमला किया, उसके जवाब में हमने उनके आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। हमने देखा कि इन्होंने लगातार हम पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वे सभी असफल रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हमें अगर कोई आंख दिखाएगा तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। (Union Minister Ramdas Athawale)
आतंकवाद की केवल एक ही सजा मौत: जायसवाल
उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेनाओं ने जिस तरह से शौर्य का प्रदर्शन करते हुए दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया है और आतंकवादियों के अड्डों को ध्वस्त करने का काम किया है, हम सभी कार्यकर्ता पूरे देश में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से सेना को, उनके शौर्य और उनके जज़्बे को प्रणाम करते हैं। भारत की जाबाज सेना के सिपाही और अफसर अब किसी भी हालत में भारत माता के दुश्मनों को बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। उनका सफाया निश्चित है। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने ऑपरेशन केलर पर कहा कि जो आतंकवादी देश के अंदर आकर छिपे हुए हैं, उनकी तलाश तेजी से चल रही है। वो आतंकवादी बौखलाए हुए हैं और वे किसी तरह से सीमा पार करके भागना चाहते हैं। इसी परिस्तिथि में इन आतंकवादियों को वहां की सेना ने मार गिराया है। यह भारत का बहुत बड़ा कदम है कि अब आतंकवाद की केवल एक ही सजा मौत ही होगी, इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं अपनाया है। (Union Minister Ramdas Athawale)
आतंकवादियों को कब्रो में पहुंचा रहे: चुघ
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि भारत की वीर सेना और सुरक्षाबलों को हम सलाम करते हैं, जो लगातार आतंकवादियों को कब्रो में पहुंचा रहे हैं। लगातार हमने आतंकवाद, आतंकवादियों की आयु और उनके नेतृत्व को कम किया है। उनके सरगनाओं को भी मिट्टी में मिलाया है। यह नया भारत है जो आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति पर वचनबद्धता से काम कर रहा है। भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर को स्थगित किया गया है। अगर कहीं पर भी कोई वारदात होगी तो हमारा ऑपरेशन सिंदूर चालू रहेगा। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना ने शौर्य, साहस और नई ऊर्जा और शक्ति का संदेश देने का काम किया है। (Union Minister Ramdas Athawale)



