न्यायधानी बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर कसा शिकंजा, एक चैन माउंटेन मशीन समेत हाइवा जब्त

Crackdown on illegal Excavation: बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सतत निगरानी समेत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की ओर से गनियारी, कोटा, करही कछार, छतौना, सोढाखुर्द, रतनपुर, कछार और अन्य क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान करही कछार क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त कर सील कर दिया गया है। सोढाखुर्द क्षेत्र में बिना किसी वैध दस्तावेज, अनुमति या सहमति पत्र के लगभग 150 ट्रीप हाइवा रेत का अवैध भंडारण पाया गया, जिसे हरी ओम शर्मा, निवासी बिलासपुर के कब्जे से जब्त किया गया।
यह भी पढ़ें:- भारत को PoK और पाकिस्तान को अपने नियंत्रण में ले लेना चाहिए: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
बता दें कि ग्राम पंचायत छतौना के सरपंच, उप सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि द्वारा जब्त रेत को सुपुर्दगी में लेने और मौका पंचनामा में हस्ताक्षर करने से इंकार किया गया। ऐसी स्थिति में नियमानुसार जब्त रेत को भूमि स्वामी मनोहर सिंह राज, निवासी सोढाखुर्द को सौंपा गया। इसके अलावा कछार गांव में मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए एक हाइवा वाहन पकड़ा गया, जिसे थाना कोनी के सुपुदर्गी में रखा गया है। इधर, बलौदाबाजार जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व, पुलिस, वन, खनिज और परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। (Crackdown on illegal Excavation)

कलेक्टर ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी अनुविभागों के SDM को अपने अनुविभाग में रेत उत्खनन के ग्रे और ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि जिम्मेदारों के खिलाफ MMDR एक्ट के तहत FIR कर कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश हैं कि अवैध उत्खनन और परिवहन में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। कलेक्टर सोनी ने बताया कि राजस्व, पुलिस, वन, खनिज और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी रेत के अवैध खनन और परिवहन को रोकने में प्रशासन की मदद करने की अपील की। बैठक में उन्होंने बताया कि आम नागरिक संपर्क केंद्र के मोबाइल नंबर 9201899925 पर अवैध खनन और परिवहन की जानकारी दें। (Crackdown on illegal Excavation)
रेत उत्खनन के लिए 14 खदानें स्वीकृत
सटीक जानकारी देने वाले को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। कलेक्टर सोनी ने कहा कि जिले में रेत उत्खनन के लिए 14 खदानें स्वीकृत हैं, जहां से केवल ट्रेक्टर में माध्यम से उत्खनन करने की मंजूरी है। अगर कोई हाइवा या चैन माउंटेन का उपयोग करता है तो उनका वाहन जब्त किया जाएगा। इसके बाद ड्राइवर के साथ-साथ वाहन के मालिक पर भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने बैठक में बताया कि वन कानूनों के तहत भी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और वाहन राजसात भी किया जाएगा। कलेक्टर ने परिवहन विभाग को रेत उत्खनन में शामिल वाहन मालिकों और वाहन चालकों की संपूर्ण जानकारी एकत्रित करने के निर्देश भी दिए, जिसमें उनके सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज की जानकारी शामिल हो। SP भावना गुप्ता ने कहा कि संयुक्त टीम पूरे दल बल के साथ अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सतर्कता समेत सजगता से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान टीम के सदस्य अपनी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें। (Crackdown on illegal Excavation)



