Google Analytics —— Meta Pixel

Politics Over Skywalk: छत्तीसगढ़ में स्काईवॉक को लेकर सियासत, बैज ने कहा- लूटमार, अपराध का बनेगा अड्डा 

Politics Over Skywalk: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्काई-वॉक का निर्माण फिर से शुरू होने वाला है। इसे लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि स्काईवॉक बनाने का कोई फायदा नहीं है। स्काईवॉक केवल लूटमार और अपराध का अड्डा बनेगा। केवल भ्रष्टाचार करने के लिए इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू किया जा रहा है। ट्रैफिक कम करने के लिए ओवर ब्रिज बन रहे हैं तो राजधानी में कौन इसका प्रयोग करेगा। इस वजह से कांग्रेस ने इस योजना का काम रोका था।

यह भी पढ़ें:- राजधानी रायपुर में स्काई-वॉक का निर्माण होगा पूरा, साय सरकार ने मंजूर किए 37 करोड़ रुपए 

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि विकास को ध्यान में रखकर स्काईवॉक की योजना बनी थी। बहुत बड़े पैमाने पर काम हो चुका था। कांग्रेस सरकार ने राजनीति करने के उद्देश्य से स्काईवॉक के काम को रोका। सरकार के खजाने से काम हो चुका, जिसे रोकने का काम कांग्रेस ने किया। उनकी कमेटी ने भी रिपोर्ट दी थी कि स्काईवॉक बनना चाहिए। आखिर में टेंडर की मंजूरी हो चुकी है, जिसे हम पूरा करेंगे। वहीं रायपुर के बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार 5 साल में कोई निर्णय नहीं ले पाई। (Politics Over Skywalk)

8 सालों से अधूरा पड़ा है स्काईवॉक 

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने इसे पूरा करने का निर्णय लिया है। स्काईवॉक पूरा होना चाहिए, जिसका सदुपयोग होना चाहिए। जब तक काम पूरा नहीं हुआ है, तब तक इस पर शंका-कुशंका जाहिर करना उचित नहीं है। स्काईवॉक में जो पैसे खर्च हुए हैं, उसका लाभ जनता को मिलना चाहिए। दरअसल, रायपुर में 8 सालों से अधूरे पड़े स्काई वॉक का काम फिर शुरू होगा। रायपुर की पीएसएस कंस्ट्रक्शन कंपनी को अधूरा काम पूरा करने का ठेका दिया गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए 37.75 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। करीब डेढ़ किमी के स्काई वॉक में 12 जगह चढ़ने-उतरने के लिए नए एस्कलेटर लगेंगे। लोग इस ब्रिज से अंबेडकर अस्पताल, डीकेएस, तहसील बिल्डिंग, मल्टीलेवल पार्किंग तक आसानी से आना-जाना कर सकेंगे। (Politics Over Skywalk)

Back to top button
error: Content is protected !!