Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी!

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने सुबह 7 से 10 बजे तक रायपुर, बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और राजनांदगांव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े :- Love jihad : कांग्रेस नेता ने शादी का झांसा देकर 10 साल तक किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया, गिरफ्तार

पिछले चार दिनों से राज्य के सभी संभागों में यलो अलर्ट जारी है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। बस्तर और सरगुजा संभाग पर इसका असर ज्यादा देखा जा रहा है।

तापमान में गिरावट, दुर्ग सबसे गर्म

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। हालांकि, बुधवार को दुर्ग 41.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम रहा। (Chhattisgarh Weather Update)

बारिश के पीछे कारण

मौसम विभाग रायपुर के अनुसार, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की सक्रियता के कारण बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है। मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कंटिभोटला ने बताया कि बस्तर और सरगुजा में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। यह स्थिति आगामी 4-5 दिनों तक बनी रह सकती है, विशेषकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में। (Chhattisgarh Weather Update)

आने वाले दिनों का अलर्ट

अगले दो दिनों तक 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिन तक भी मौसम ऐसा ही रहेगा, हालांकि हवाएं थोड़ी धीमी होंगी। (Chhattisgarh Weather Update)

क्या है पश्चिमी विक्षोभ?

पश्चिमी विक्षोभ कैस्पियन या भूमध्य सागर से उठने वाले ठंडे तूफान होते हैं, जो भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश लाते हैं। ये हवाएं अफगानिस्तान और पाकिस्तान होते हुए भारत पहुंचती हैं और मैदानी इलाकों में असर दिखाती हैं।

मई में अंधड़ और बारिश : सामान्य ट्रेंड

मई में तेज हवाएं और बारिश होना आम बात है। बीते वर्षों में मई के महीने में कई बार इस तरह के मौसम परिवर्तन देखे गए हैं। रायपुर में मई 2021 में 93.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जिसमें 10 मई को ही 57 मिमी वर्षा हुई थी। आमतौर पर 25 मई के बाद अंधड़ की स्थितियां ज्यादा बनती हैं, जिससे मौसम में बदलाव आता है। (Chhattisgarh Weather Update)

Back to top button
error: Content is protected !!