Google Analytics —— Meta Pixel

देश की तरक्की के लिए समाज का जागरूक होना जरूरी: डिप्टी CM अरुण साव

Sao in Kabir Ashram: डिप्टी CM अरुण साव दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के सेलूद स्थित कबीर आश्रम में आयोजित दो दिवसीय विराट संत समागम में शामिल हुए। कबीर आश्रम के मुखिया और साहित्य वेदांताचार्य महंत सुकृत दास शास्त्री की ओर से आयोजित इस संत समागम में सांसद विजय बघेल भी शामिल हुए। डिप्टी CM साव ने संतों की मांग पर आश्रम के कार्यक्रम स्थल में डोम निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने आश्रम की अन्य मांगों को भी पूरा करने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें:- Jagargunda Bank Branch Opening : नक्सल प्रभावित जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा, 12 गांवों को मिलेगा लाभ

डिप्टी CM साव ने संत समागम को संबोधित करते हुए कहा कि संत समाज को मार्गदर्शन देते हैं। संत कबीर ने जीवन जीने का आचरण बताया है। उनकी वाणी आज भी प्रासंगिक है। उन्हें मानने वाले पूरे देशभर में हैं। इस आश्रम में कई तरह के अभावों के बीच भी कबीर के विचारों को लोगों तक पहुंचाने में आप लोग लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी संत कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। देश की तरक्की के लिए समाज का जागरूक होना जरूरी है। आज राज्य की सरकार और केंद्र की सरकार मिलकर लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने और हर परिवार को आत्म-निर्भर बनाने का काम रही है। (Sao in Kabir Ashram)

सांसद विजय बघेल ने भी किया संबोधित

उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद से यह काम भी पूरा होगा। सांसद विजय बघेल ने संत समागम में कहा कि 60 सालों से इस आश्रम में संत समागम का आयोजन होते आ रहा है। उन्होंने सभी संतों का अभिवादन करते हुए कहा कि आश्रम का मुझे आर्शीवाद मिला है। कबीर की वाणी में ईश्वर का वास था। कबीर की वाणी आज भी जीवंत है। हम सभी को कबीर के बताये मार्ग को जीवन में आत्मसात करना है। उन्होंने आश्रम में स्नानागार और शौचालय निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाया। संत समागम में परमेश्वर साहेब, भूपत साहेब और साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और संत कबीर के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हुए। (Sao in Kabir Ashram)

Back to top button
error: Content is protected !!